ePaper

Weather Forecast: रांची में वर्षा के बीच 60 मिनट में मौसम विभाग का 3 अलर्ट चेतावनी, इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Updated at : 10 Jun 2024 2:40 PM (IST)
विज्ञापन
weather forecast ranchi rain jharkhand

Weather Forecast: रांची का मौसम बदला, हुई बारिश.

Weather Forecast: झारखंड में भीषण गर्मी के बीच रांची में वर्षा ने थोड़ी राहत दी. मौसम विभाग ने 2 चेतावनी जारी कर गुमला, लोहरदगा में बारिश का अलर्ट जारी किया.

विज्ञापन

Weather Forecast: भीषण गर्मी झेल रहे झारखंड के लिए राहत भरी खबर है. रांची में बूंदाबांदी के बीच मौसम विभाग ने 40 मिनट में 3 अलर्ट जारी किए हैं. तीनों येलो अलर्ट हैं, जिसमें कहा गया है कि कुछ ही देर में गुमला, लोहरदगा और सिमडेगा में बारिश होगी.

Weather Forecast: गुमला में आंधी के साथ बारिश की चेतावनी

सोमवार (10 जून) को मौसम विभाग ने अलग-अलग अलर्ट जारी करके 2 जिलों में आंधी के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है. इस संबंध में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है. पहला अलर्ट 1:06 बजे जारी किया गया, जिसमें कहा गया कि गुमला जिले में तेज हवाओं के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगीं.

लोहरदगा जिले में वर्षा एवं वज्रपात का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने कहा कि गुमला जिले के कुछ हिस्सों में एक से तीन घंटे में मौसम करवट लेगा. मेघ गरजेंगे और बारिश के साथ वज्रपात भी होने की संभावना है. इस बुलेटिन के 40 मिनट बाद 1:46 बजे एक और बुलेटिन जारी किया गया. इसमें लोहरदगा जिले में वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया.

लोहरदगा-सिमडेगा में चलेंगी तेज हवाएं, सावधान रहें : मौसम विभाग

मौसम विभाग ने कहा कि लोहरदगा और सिमडेगा जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में वर्षा होने की संभावना है. वर्षा के साथ-साथ वज्रपात भी हो सकता है. इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी, जिसकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर के बीच रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि मौसम खराब होने की स्थिति में कुछ सावधानियां बरतें.

खराब हो मौसम, तो सुरक्षित जगह पर लें शरण, बाहर न निकलें

मौसम वैज्ञानिकों की लोगों को सलाह है कि खराब मौसम में घर से बाहर न निकलें. खराब मौसम में सावधान और सतर्क रहें. सुरक्षित स्थानों पर शरण ले लें. अगर कहीं बाहर निकल गए हैं और मौसम खराब हो गया है, तो पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें. इनके नीचे शरण न लें. हर हाल में किसी पक्की छत के नीचे शरण लें और मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें.

झारखंड के अधिकतर जिलों में भीषण गर्मी, रांची में वर्षा से राहत

ज्ञात हो कि एक-दो जिलों को छोड़ दें, तो झारखंड के सभी जिलों के लिए उष्ण लहर (HEAT WAVE) या भीषण उष्ण लहर (Severe Heat Wave) का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया जा चुका है. इस बीच, मौसम विभाग ने ये अलर्ट जारी किए हैं. इस बीच, राजधानी रांची में बूंदाबांदी हुई, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है.

पलामू सबसे गर्म जगह, अधिकतम तापमान 45 डिग्री पहुंचा

बता दें कि पलामू झारखंड का सबसे गर्म जगह बना हुआ है. यहां का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेंटीग्रेड पहुंच गया है, जबकि राजधानी रांची का उच्चतम तापमान 40.3 डिग्री है. लोहरदगा, पाकुड़, साहिबगंज और सिमडेगा को छोड़ झारखंड के सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार जा चुका है. लोहरदगा का उच्चतम तापमान 39.6 डिग्री, पाकुड़ का 38.1 डिग्री, साहिबगंज का 38.1 डिग्री और सिमडेगा का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया है.

इसे भी पढ़ें

Jharkhand Weather: फिर भीषण गर्मी की चपेट में झारखंड, स्कूलों के समय बदले, जानें कब होगी मानसून की बारिश

Jharkhand Weather: झारखंड के तकरीबन सभी जिलों का पारा 40 के पार, 12 जून तक चलेगी लू

Jharkhand Weather Forecast: रांची, गुमला, खूंटी समेत कई जिलों में बदल रहा है मौसम, गरज के साथ वर्षा-वज्रपात का अलर्ट

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola