मौसम पूर्वानुमान : अगले 4 दिन गर्मी जाइए भूल, 10 जिलों में मौसम रहेगा कूल-कूल

झारखंड के कई जिलों में आंधी के साथ वर्षा-वज्रपात की चेतावनी.
Jharkhand weather: झारखंड के लिए रांची मौसम केंद्र ने जो पूर्वानुमान जारी किया है, उससे आप खुश हो जायेंगे. यह खुशखबरी पूरे झारखंड के लिए नहीं है. हालांकि, कुछ जगहों पर उमस भरी गर्मी भी रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने 15 मई से 19 मई तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम केंद्र ने कहा है कि 16 मई को झारखंड के उत्तर-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं गर्म और उमस भरा दिन रहेगा.
Jharkhand Weather Forecast: झारखंड के लिए रांची मौसम केंद्र ने जो पूर्वानुमान जारी किया है, उससे आप खुश हो जायेंगे. अगले 4 दिन तक गर्मी को भूल जाइए, क्योंकि मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 4 दिन तक झारखंड का मौसम कूल-कूल रहने वाला है. हालांकि, यह खुशखबरी पूरे झारखंड के लिए नहीं है. हालांकि, कुछ जगहों पर उमस भरी गर्मी भी रहने का अनुमान है. मौसम केंद्र ने 4 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. साथ ही कहा है कि अगले 2 दिन तक अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होने वाला है. इसके बाद अगले 3 दिन में धीरे-धीरे इसमें 3 से 4 डिग्री की गिरावट आयेगी.
15 से 19 मई तक के लिए मौसम केंद्र ने जारी किया येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने गुरुवार को 15 मई से 19 मई तक के लिए मौसम की चेतावनी जारी की. इतने दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम केंद्र ने कहा है कि 16 मई को झारखंड के उत्तर-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं गर्म और उमस भरा दिन रहेगा. 16 मई को ही उत्तर-पश्चिमी भागों को छोड़ शेष भागों में कहीं-कहीं गरज और तेज हवाओं का झोंका चलेगा. इस दौरान वज्रपात होने की भी संभावना है.
17 मई को उत्तर-पश्चिमी झारखंड के छोड़ शेष भागों में गरज के साथ आंधी और वज्रपात की चेतावनी
इसके अगले दिन यानी 17 मई को झारखंड के उत्तर-पश्चिमी भागों को छोड़ शेष भागों में कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवाओं के साथ वज्रपात होने की संभावना है. अगर बात 18 मई के मौसम की करें, तो झारखंड में कहीं-कहीं तेज हवाओं का झोंका चलेगा. वज्रपात भी हो सकता है. इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
16 मई को झारखंड के इन जिलों में उमस भरी गर्मी
- देवघर
- दुमका
- गोड्डा
- जामताड़ा
- पाकुड़
- साहिबगंज
- धनबाद
- गिरिडीह
16 मई को इन 6 जिलों को राहत नहीं
- पलामू
- गढ़वा
- चतरा
- कोडरमा
- लातेहार
- लोहरदगा
इसे भी पढ़ें
LPG Price Today: 15 मई को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें भाव
Jharkhand Weather: झारखंड के इन 6 जिलों में अगले 3 घंटे में होगी वर्षा, आंधी चलेगी
झारखंड के जंगल में होती थी ब्राउन शुगर की प्रोसेसिंग, 2 ड्रग तस्करों की गिरफ्तारी से हुआ खुलासा
ठेकेदार के बेटे की हत्या से भड़का गुस्सा, डुमरी-फुसरो रोड जाम, थाना में तोड़फोड़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




