Weather Alert: झारखंड में 24 घंटे में 3 डिग्री तक गिरेगा तापमान, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

Weather Forecast, राजस्थान में फिर लौटी ठंड.
Weather Alert: झारखंड में अगले 24 घंटे में 3 डिग्री तक तापमान में गिरावट की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है. इससे एक बार फिर लोगों को सर्दी सतायेगी. जानें कैसा रहेगा कल का मौसम.
Weather Alert: झारखंड के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है. मौसम विभाग ने एक बार फिर चेतावनी जारी की है. कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान झारखंड में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की संभावना है. झारखंड में कल के मौसम की बात करें, तो एक दिन में तापमान में अचानक 2 से 3 डिग्री की गिरावट की वजह से लोगों को ठंड का अहसास होने लगेगा. मौसम विभाग ने कहा है कि इसके बाद अगले 4 दिन तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा.
रांची और आसपास के इलाकों का मौसम
राजधानी रांची में कल यानी 24 फरवरी 2025 को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेंटीग्रेड के आसपास रह सकता है. अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेंटीग्रेड के आसपास रहने का अनुमान है. 24 घंटे में 3 डिग्री की गिरावट के बाद सुबह और रात के समय ठंड बढ़ेगी, जबकि दिन में धूप से हल्की गर्मी महसूस हो सकती है.
जमशेदपुर और पूर्वी झारखंड का मौसम
जमशेदपुर और पूर्वी झारखंड के अन्य इलाकों में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट का अनुमान है. जमशेदपुर में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेंटीग्रेड तक जा सकता है. अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेंटीग्रेड रहने की संभावना है. यहां भी रात और सुबह के समय ठंड का असर बढ़ सकता है. दिन में हालांकि हल्की गर्मी रहेगी, लेकिन रात और सुबह में ठंड का अहसास होगा.
धनबाद और हजारीबाग का मौसम
धनबाद और हजारीबाग में भी अगले 24 घंटे के दौरान तापमान में गिरावट होने की संभावना है. धनबाद में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेंटीग्रेड तक रह सकता है. हजारीबाग में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक हो सकता है. अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेंटीग्रेड के आसपास रहने की संभावना है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बोकारो और आसपास का मौसम
बोकारो जिले की बोकारो स्टील सिटी में भी तापमान में गिरावट की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. यहां न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेंटीग्रेड और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेंटीग्रेड रह सकता है. यानी यहां भी दिन में गर्मी और सुबह-शाम सर्दी का अहसास होगा.
बदलते मौसम में रखें स्वास्थ्य का ख्याल
बदलते मौसम में लोगों को अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने की जरूरत है. एक्सपर्ट बताते हैं कि तापमान में गिरावट के कारण सर्दी बढ़ सकती है, जिससे वायरल इन्फेक्शन और फ्लू जैसी बीमारियां फैलने का खतरा रहता है. ऐसे में लोगों को अभी गर्म कपड़े रखने की जरूरत नहीं है. मौसम ठंडा हो, तो गर्म कपड़े जरूर पहनें. खासकर बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाने के लिए जरूरी उपाय करें. सर्दी जुकाम से बचने के लिए गर्म पानी और सूप पीने की सलाह दी जाती है.
झारखंड के मौसम की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
ठंड के दौरान गर्म कपड़े जरूर पहनें
कुल मिलाकर झारखंड में अगले 24 घंटों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट से एक बार फिर ठंड की वापसी होगी. नागरिकों को मौसम में हो रहे इस बदलाव से सतर्क रहने की जरूरत है. खासकर सुबह और रात के समय गर्म कपड़े जरूर पहनें. स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए जरूरी कदम उठाये जाने की जरूरत है.
इसे भी पढ़ें
23 फरवरी को आपके शहर में कितने में मिल रहा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें
जैक पेपर लीक मामले में हुई गिरफ्तारी पर बाबूलाल मरांडी ने उठाये सवाल, जतायी ये आशंका
आम के मंजर देख खिले किसानों के चेहरे, 650 मीट्रिक टन आम के उत्पादन का अनुमान
Rain Alert: संताल परगना के इस जिले में अगले 3 घंटे में गरज के साथ बारिश-वज्रपात का अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




