Watch Video : रांची में कैसे आया अजगर? मचा हड़कंप, सांप को पकड़ने वाले ने बताई पूरी बात

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 19 Aug 2025 2:01 PM

विज्ञापन

Python in Ranchi

Watch Video : रांची के हिनू की शुक्ला कॉलोनी में घर के अंदर अजगर मिला, जिसे सुरक्षित रेस्क्यू किया गया. इसका वीडियो सामने आया है. वीडियो में नजर आ रहा है कि सांप को पकड़कर एक बोरे में सुरक्षित डाला जा रहा है. जानें अजगर को पकड़ने वाले सर्पमित्र रमेश कुमार महतो ने क्या बताया?

विज्ञापन

Watch Video : झारखंड की राजधानी रांची में अजगर देखकर लोगों के पसीने छूट गए. जी हां.. हिनू इलाके की शुक्ला कॉलोनी में एक घर के अंदर अजगर घुस गया, जिससे लोगों में डर फैल गया. जैसे ही यह खबर फैली, पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत वन विभाग और पुलिस को सूचना दी. टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षित तरीके से अजगर को पकड़कर रेस्क्यू किया. इसका वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स नजर आ रहा है जो अपने हाथ में अजगर को पकड़े हुए है. इस शख्स का नाम रमेश कुमार महतो है जो सर्पमित्र हैं.

रमेश ने प्रभात खबर डॉट कॉम से बात करते हुए बताया कि किसी ने 100 नंबर पर डायल करके पुलिस को जानकारी  दी. इसके बाद मुझे कॉल आया. उन्होंने कहा, ’’देर शाम करीब साढ़े आठ बजे पुलिस कंट्रोल रूम से कॉल आया कि शुक्ला कॉलोनी में किसी के घर में सांप घुसा है. मुझे डोरंडा थाना प्रभारी का कॉन्टेक्ट नंबर दिया गया. उनसे बात हुई फिर करीब सवा नौ बजे मैं वहां पहुंचा. मुझे पता चला एक अजगर जो अभी जुवेनाइल है ट्रंक बॉक्स के नीचे छिपा था.’’

सांप को रेस्क्यू करने में दिक्कत नहीं आई : रमेश

रमेश ने बताया कि सांप को रेस्क्यू करने में दिक्कत नहीं हुई. वहां काफी भीड़ जमा हो गई थी जिसके कारण थोड़ी परेशानी हुई. स्थानीय पुलिस और समाजसेवियों ने मदद की जिससे सब आसानी से हो गया. सांप का रेस्क्यू करने के बाद मैंने लोगों को सांप के बारे में थोड़ी जानकारी दी. इसके बाद वहां से निकल गया.

यह भी पढ़ें : Saw Scaled Viper: केवल आवाज से रूह कंपा देता है यह सांप, काट ले तो पानी भी नहीं मांगता आदमी

भटककर खाने की तलाश में घरों में घुस जाते हैं सांप

सर्पमित्र ने बताया कि यह सांप इंडियल रॉक पाइथन है जो विषहीन है, लेकिन अपने से बड़े आकर के  जीवों को मारने में सक्षम है. साथ ही यह वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत संरक्षित भी है. इसे नुकसान पहुंचाने या मरने पर सजा भी हो सकती है. शहर के बीचों बीच नदी, तलब,  खाली पड़े जगह इनके प्राकृतिक आवास हैं. इसलिए इनका होना और दिखाई देना स्वाभाविक है. उन्होंने बताया कि कभी कभार ये भटककर खाने की तलाश में घरों में घुस जाते हैं,लेकिन इनको मारना नहीं चाहिए. इनका संरक्षण बहुत जरूरी है. ये खाद्य श्रृंखला में अहम स्थान रखते हैं और हमें कई तरह के बीमारियों से बचाते हैं.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola