ePaper

Viral Video: लाइसेंसी राइफल लेकर आया और कुत्ते को मार दी गोली, रांची पुलिस ने किया अरेस्ट

Updated at : 08 Apr 2025 8:19 PM (IST)
विज्ञापन
pradip pandey ranchi

पुलिस की गिरफ्त में कुत्ते को गोली मारने का आरोपी प्रदीप पांडेय

Viral Video: रांची में एक शख्स ने आवारा कुत्ते को गोली मार दी है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है. इसे गंभीरता से लेते हुए रांची पुलिस ने एक्शन लिया और आरोपी प्रदीप पांडेय को गिरफ्तार कर लिया. उसकी लाइसेंसी राइफल भी पुलिस ने जब्त कर ली है. ये घटना रांची जिले के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के आदर्श नगर एसआरएस पार्क के समीप की है.

विज्ञापन

Viral Video: नामकुम (रांची), राजेश वर्मा-रांची जिले के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के आदर्श नगर एसआरएस पार्क के समीप सड़क किनारे घूम रहे आवारा कुत्ते को एक शख्स ने गोली मारी दी. इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना पर मौजूद अन्य लोगों ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इसके बाद रांची पुलिस हरकत में आयी और वीडियो के आधार पर आरोपी प्रदीप पांडेय (पिता- स्वर्गीय दयाशंकर पांडेय, आदर्श नगर एसआरएस पार्क) को गिरफ्तार कर लिया और उसकी लाइसेंसी राइफल जब्त कर ली.

पशु क्रूरता अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी


कुत्ते को गोली मारे जाने की जानकारी मिलने पर थाना पहुंचे पशु सुरक्षा गैर सरकारी संस्था के संचालक शिव शंकर के बयान पर पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की. इसके बाद मृत कुत्ते को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. ये घटना मंगलवार की सुबह सात बजे की बतायी जा रही है.

ये भी पढ़ें: झारखंड की चरही घाटी में बड़ा हादसा, दो ड्राइवरों की मौत, कई यात्री घायल

लाइसेंसी राइफल से मारी गोली


आरोपी प्रदीप पांडेय लाइसेंसी राइफल लेकर मंगलवार की सुबह सड़क पर निकला और कुत्ते को गोली मार दी. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. इससे भी जी नहीं भरा तो प्रदीप ने उसके पास जाकर एक और गोली मार दी. उसके बाद वह अपने घर चला गया. सड़क पर कुत्ते का शव पड़ा देख स्थानीय लोगों ने उसे दफना दिया.

ये भी पढ़ें: झारखंड में 1373 माध्यमिक आचार्यों की होगी नियुक्ति, हेमंत सोरेन कैबिनेट की 14 एजेंडों पर मुहर

आरोपी ने बतायी वजह


सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रंजीत कुमार सिन्हा घटनास्थल पर पहुंचे और जांच के बाद प्रदीप पांडेय को गिरफ्तार कर लिया और हथियार जब्त कर लिया. उन्होंने बताया प्राथमिकी दर्ज की गयी है एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आरोपी ने पुसिस को बताया कि आवारा कुत्ते राहगीरों को दौड़ाते और काटते थे. इससे गुजरने वाले लोग परेशान हो गए थे. उनके साथ भी ऐसा ही हुआ था. इससे गुस्से में उन्होंने गोली मार दी.

ये भी पढ़ें: Video: झारखंड दौरे पर आ रहे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, वॉलेंटियर एवं बीएलओ से करेंगे मुलाकात

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola