ePaper

झारखंड विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में 38 सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न : वोटिंग में गांव फिर शहरों से आगे निकले

Updated at : 21 Nov 2024 12:46 AM (IST)
विज्ञापन
Birsa Munda

Birsa Munda

राज्य की 38 विधानसभा सीटों पर चुनाव का दूसरा और अंतिम चरण बुधवार को संपन्न हुआ. छिटपुट घटनाओं को छोड़ कर सभी सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ. चुनाव आयोग को रात 11:00 बजे तक मिली रिपोर्ट के मुताबिक, अंतिम चरण में कुल 68.45 प्रतिशत मतदान हुआ.

विज्ञापन

रांची. राज्य की 38 विधानसभा सीटों पर चुनाव का दूसरा और अंतिम चरण बुधवार को संपन्न हुआ. छिटपुट घटनाओं को छोड़ कर सभी सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ. चुनाव आयोग को रात 11:00 बजे तक मिली रिपोर्ट के मुताबिक, अंतिम चरण में कुल 68.45 प्रतिशत मतदान हुआ. 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में इन्हीं 38 सीटों पर कुल 67.92 प्रतिशत वोट डाले गये थे. इस हिसाब से इस बार गत चुनाव की तुलना में 0.53 प्रतिशत अधिक मतदान हुआ है. हालांकि, मतदान प्रतिशत में आंशिक वृद्धि संभावित है.

21 सीटों पर 70 प्रतिशत से अधिक मतदातान

राज्य में हुए अंतिम चरण के चुनाव में 38 में से 21 सीटों पर 70 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इस चरण में भी ग्रामीण क्षेत्रों के मतदाताओं ने शहरी मतदाताओं को पीछे छोड़ दिया. सबसे अधिक 80.30 प्रतिशत मतदान नाला विधानसभा क्षेत्र में हुआ. वहीं, बोकारो विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम केवल 50.06 प्रतिशत वोट डाले गये. धनबाद व झरिया में भी क्रमश: 52.31 और 55.25 प्रतिशत ही मतदान हुआ. जबकि, महेशपुर व सारठ जैसे ग्रामीण बहुल विधानसभा क्षेत्रों में क्रमश: 79.82 और 77.94 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. इस चरण में नौ सीटों पर 2019 के विधानसभा चुनाव से कम मतदान भी दर्ज किया गया. रात 11:00 बजे तक चुनाव आयोग को मिली रिपोर्ट के मुताबिक बरहेट, पाकुड़, जामताड़ा, जरमुंडी, सारठ, बगोदर, सिंदरी, धनबाद और सिल्ली में गत चुनाव की तुलना में कम मतदान हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola