CCL में सतर्कता अभियान शुरू, पांच क्षेत्रों में पारदर्शिता बढ़ाने पर फोकस

Updated:
विज्ञापन

CCL हेडक्वार्टर में बैठक करते अधिकारी (फाइल फोटो)

सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता अभियान 2026 शुरू हुआ है. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पारदर्शिता, जवाबदेही और सत्यनिष्ठा को कार्य संस्कृति का अभिन्न अंग बनाना है.

विज्ञापन

रांची से विक्की की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

रांची. सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) मुख्यालय दरभंगा हाउस में बुधवार को सतर्कता जागरूकता अभियान 2026 को लेकर हुई बैठक में 17 अगस्त से 16 नवंबर तक चलने वाले अभियान के तहत पारदर्शिता, जवाबदेही और सत्यनिष्ठा को कार्य संस्कृति का हिस्सा बनाने पर जोर दिया गया. कार्यक्रम की शुरुआत सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा के साथ हुई. अधिकारियों और कर्मचारियों ने ईमानदारी, जनहित में कार्य करने तथा कानून और नियमों का पालन करने की शपथ ली. बैठक में सीसीएल के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह, निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (तकनीकी/संचालन) सीएस तिवारी और मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार समेत वरिष्ठ अधिकारी, महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष और कर्मचारी मौजूद थे.

सतर्कता किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं : CMD

सरल और स्पष्ट हो जनसंचार सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी संस्थान के लिये प्रभावी जनसंचार बेहद महत्वपूर्ण है. संस्थान के कार्यों और संदेशों को सरल और स्पष्ट रखा जाना चाहिए, ताकि उसका प्रभाव व्यापक स्तर तक पहुंचे. उन्होंने पिछले वर्ष के सतर्कता जागरूकता अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि सीसीएल ने इस दौरान कई महत्वपूर्ण गतिविधियां आयोजित की थीं. 900 से अधिक यूनिट रक्तदान विशेष रूप से सराहनीय रहा, जो समाज के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि सतर्कता किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि संगठन के प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी की सामूहिक जिम्मेदारी है. पारदर्शिता, जवाबदेही और सत्यनिष्ठा को कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाकर संस्थान को और मजबूत किया जा सकता है.

शिकायतों और मामलों के निपटारे पर विशेष जोर

पांच क्षेत्रों पर रहेगा अभियान का फोकस मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार ने अभियान के उद्देश्यों और आगामी गतिविधियों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस वर्ष अभियान को पांच प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित किया गया है. इनमें लंबित शिकायतों का निपटारा, लंबित मामलों का निपटारा, क्षमता निर्माण कार्यक्रम, डिजिटल पहल और अनुबंध प्रबंधन शामिल हैं. बैठक में इन सभी क्षेत्रों के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने, प्रक्रियाओं को सरल बनाने और पारदर्शिता बढ़ाने पर चर्चा हुई. अधिकारियों और कर्मचारियों से सतर्कता एवं सत्यनिष्ठा को दैनिक कार्य व्यवहार का हिस्सा बनाने की अपील की गयी.

ये भी पढ़ें: रांची में चोरी के मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक और मोबाइल बरामद

SOP लांच के साथ ईएमबी प्रक्रिया में जवाबदेही बढ़ाने पर जोर

ईएमबी पर एसओपी लांच इस अवसर पर असैनिक विभाग के ईएमबी (इंजीनियर मेजरमेंट बुक) को लेकर एसओपी भी लांच किया गया. कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने संगठन में पारदर्शिता, जवाबदेही और ईमानदार कार्यसंस्कृति को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जतायी.

ये भी पढ़ें: झारखंड SIR पर बड़ा असर,अधिकारियों की सेवा खत्म, 63 लाख मतदाताओं को नोटिस


विज्ञापन
अपूर्व कुमार शुक्ला

लेखक के बारे में

By अपूर्व कुमार शुक्ला

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola