रांची में वाहन जांच अभियान के दौरान 24 वाहनों से वसूले 7.64 लाख रुपये जुर्माना 

Updated:
विज्ञापन
vehicle checking

वाहन जांच सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

Ranchi News: रांची में जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान 153 जांच में नियमों का पालन नहीं किए जाने पर जुर्माना भी लगाया गया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

रांची से राजेश कुमार की रिपोर्ट

Ranchi News: झारखंड के रांची में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. गुरुवार सुबह पांच बजे से जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार के नेतृत्व में नगड़ी, नामकुम और बेड़ो थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में वाहनों की जांच की गई और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की गई. 

153 वाहनों की हुई जांच 

अभियान के दौरान कुल 153 वाहनों के कागजातों की जांच की गई. जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 24 वाहनों पर कुल 7,64,154 रुपये का जुर्माना लगाया गया. इनमें टैक्स बकाया, फिटनेस और इंश्योरेंस फेल, प्रदूषण प्रमाण-पत्र नहीं होना, बिना परमिट संचालन और ओवरलोडिंग जैसे मामले शामिल हैं. 

सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान 

अभियान के साथ-साथ जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया गया. बुंडू एसडीओ किस्टो बेसरा और डीटीओ अखिलेश कुमार ने एदलहातू स्थित सिंबाेसिस पब्लिक स्कूल में छात्रों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी. इस दौरान विद्यार्थियों ने हेलमेट पहनने और सुरक्षित वाहन चलाने की शपथ ली. 

आगे भी जारी रहेगा अभियान 

परिवहन विभाग ने साफ किया है कि आगे भी इस तरह के सघन जांच अभियान जारी रहेंगे और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव का रण: झारखंड में ‘ऑपरेशन लोटस’ की आहट, JMM के तेवर ने भी बढ़ाई धड़कन

यह भी पढ़ें: झारखंड में वेतन संकट: चुनाव ड्यूटी पर गए सचिव, 12 विभागों के कर्मियों की अटकी सैलरी

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola