वंदे मातरम के 150 साल : देशभक्ति की ज्वाला धधकी, झारखंड के राज्यपाल बोले- यह गीत नहीं, मातृभूमि का सम्मान

Author :Sameer Oraon
Published by :Sameer Oraon
Updated at :08 Nov 2025 4:04 PM
विज्ञापन
Vande Mataram 150 Years

राज्यपाल संतोष गंगवार, Pic Credit- X Handle Jharkhand Governor

Vande Mataram 150 Years: वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर रांची में भव्य कार्यक्रम हुए. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि यह गीत मातृभूमि के प्रति समर्पण और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है. भाजपा कार्यालय में भी इस मौके पर सामूहिक गायन किया गया.

विज्ञापन

Vande Mataram 150 Years, रांची : राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने पर पूरे देश में उत्साह का माहौल है. इसे लेकर झारखंड में भी शुक्रवार को कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने इस ऐतिहासिक अवसर पर कहा कि वंदे मातरम मातृभूमि के प्रति अटूट प्रेम, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रतीक है.

वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे होने पर क्या लिखा राज्यपाल ने

राज्यपाल ने अपने एक्स हैंडल ‘एक्स’ पर शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “यह अमर गीत मातृभूमि के प्रति अटूट प्रेम, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रतीक है. इसकी पंक्तियां सदैव हमारे हृदय में देशप्रेम की ज्योति प्रज्वलित करती रहेंगी.”

Also Read: सारंडा जंगल में गोलीबारी, माओवादियों पर कहर बनकर टूटे सुरक्षा बलों के जवान, 1 के मारे जाने की आशंका

बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने 7 नवंबर को की थी वंदे मातरम की रचना

बता दें कि बंगाली उपन्यासकार बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने सात नवंबर 1875 को अक्षय नवमी के अवसर पर वंदे मातरम की रचना की थी. आज यह गीत देश की आत्मा की आवाज बन चुका है.

भाजपा ने भी मनाया कार्यक्रम

रांची स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ मनायी गयी. कार्यक्रम में विधायक सीपी सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यदुनाथ पांडे समेत वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे. कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया. इस अवसर पर विधायक सीपी सिंह ने कहा, “वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, यह भारत की आत्मा की आवाज है. इसने पीढ़ियों को राष्ट्र सेवा के संकल्प से जोड़ा है.” वहीं, भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू भी घाटशिला में आयोजित उत्सव में शामिल हुए और लोगों के साथ इस ऐतिहासिक दिन को मनाया.

Also Read: झारखंड की पहली महिला डीजीपी तदाशा मिश्रा ने संभाली कमान, कड़े फैसले लेने के लिए है मशहूर

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola