ePaper

झारखंड में बनेंगे वंदे भारत के डिब्बे, रेल का पहिया भी बनेगा, चाकुलिया में होगा 3967.84 करोड़ का निवेश

Updated at : 11 Feb 2025 6:25 AM (IST)
विज्ञापन
Vande Bharat Express

Vande Bharat Express

Vande Bharat Coach and Rail Wheel Manufacturing Unit in Jharkhand: झारखंड में वंदे भारत के आरामदायक कोच और रेल के पहिये बनाने के कारखाने लगेंगे. वंदे भारत के कोच और रेल का पहिया बनाने वाली कंपनी वोलटोक्स रेल प्राइवेट लिमिटेड ने झारखंड सरकार को इसका प्रस्ताव किया है. कंपनी करीब 4000 करोड़ रुपए निवेश करेगी.

विज्ञापन

Vande Bharat Coach and Rail Wheel Manufacturing Unit in Jharkhand: झारखंड के लिए अच्छी खबर है. जल्दी ही देश की सबसे अत्याधुनिक और सुविधासंपन्न ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस के डिब्बे झारखंड में बनने लगेंगे. रेल के चक्का का भी निर्माण झारखंड में होगा. वंदे भारत के डिब्बे और रेल चक्का बनाने वाली कंपनी ने झारखंड सरकार को इसके लिए राज्य में निवेश करने का प्रस्ताव दिया है. झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने उद्योग निदेशालय के साथ हाई पावर कमेटी मीटिंग में कहा कि वोलटॉक्स रेल प्राइवेट लिमिटेड चाकुलिया में रेलगाड़ी का चक्का और वंदे भारत के डिब्बे का निर्माण करना चाहती है. इसके लिए कंपनी ने प्रदेश में 3,967.84 करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव सरकार को दिया है. वोलटॉक्स रेल प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों ने कोलकाता में आयोजित बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट (बीजीबीएस 2025) में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सामने इसका प्रस्ताव रखा था. सरकार इस योजना को जल्दी ही धरातल पर उतारना चाहती है. इसलिए मुख्य सचिव ने इस संबंध में उद्योग निदेशालय को जरूरी दिशा-निर्देश दिये.

झारखंड को मिले हैं 28306 करोड़ रुपए के निवेश के प्रस्ताव

मुख्य सचिव अलका तिवारी भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ कोलकाता गयीं थीं. लौटने के बाद मुख्य सचिव ने उद्योग विभाग के अधिकारियों से कहा कि उद्योग जगत के लिए बेहतर माहौल तैयार करें. सिंगल विंडो सिस्टम को ज्यादा कारगर और पारदर्शी बनाने का निर्देश भी उन्होंने दिया. मुख्य सचिव ने हाई पावर कमेटी के सदस्यों से कहा कि कोलकाता में आयोजित इन्वेस्टर्स मीट में झारखंड को 28,306 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले हैं. इन्हें धरातल पर उतारना होगा.

निवेश से झारखंड में सृजित होंगे 17283 रोजगार

मुख्य सचिव ने कहा कि निवेशक झारखंड में अपनी उत्पादन इकाई लगाना चाहते हैं. इनमें से कुछ के निवेश प्रस्ताव को स्वीकृत दी जा चुकी है. इन प्रस्तावों से राज्य में प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से 17,823 लोगों को रोजगार मिलेगा. मुख्य सचिव ने उद्योग निदेशालय को राज्य में उद्योग लगाने के लिए उद्यमियों को बेहतर माहौल देने का निर्देश दिया है. कहा कि सिंगल विंडो सिस्टम को पारदर्शी बनाकर नये उद्योगों को आकर्षित कर सकते हैं.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड को मिलने वाले निवेश प्रस्ताव और उसकी राशि

निवेश की इच्छुक कंपनीनिवेश की प्रस्तावित राशि
एसएम स्टील एंड पावर लिमिटेड8,485 करोड़ रुपए
वोलटॉक्स रेल प्राइवेट लिमिटेड3967.84 करोड़ रुपए
लक्ष्मी मेटालिक्स लिमिटेड3800 करोड़ रुपए
सुप्रीम मेटल्स एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड2976 करोड़ रुपए
द इंडियन स्टील एंड वायर प्रोडक्ट्स लिमिटेड1270 करोड़ रुपए
जय सस्पेंशन लिमिटेड250 करोड़ रुपए
अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड500 करोड़ रुपए
गजानन फेरो प्राइवेट लिमिटेड1050 करोड़ रुपए
रामकृष्णा फोर्जिंग लिमिटेड173.44 करोड़ रुपए
रामकृष्णा फोर्जिंग लिमिटेड139.58 करोड़ रुपए
एसएम स्टील एंड पावर लिमिटेड, चतरा1600 करोड़ रुपए
एसएम स्टील एंड पावर लिमिटेड, हजारीबाग2800 करोड़ रुपए
बीएमडब्ल्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड1070 करोड़ रुपए
स्कीकॉर्प मार्केटिंग वेंचर प्राइवेट लिमिटेड225 करोड़ रुपए

इसे भी पढ़ें

महाकुंभ से रांची लौट रही कार ने हजारीबाग में 2 ट्रकों को मारी टक्कर, 3 महिला श्रद्धालुओं की मौत, 7 घायल

छत्तीसगढ़ से बिहार जा रही बस पलामू में पलटी, 2 दर्जन यात्री घायल, 6 की हालत गंभीर

हजारीबाग में अवैध कोयला लदे 3 ट्रैक्टर को जलाया, चालकों को पेड़ से बांधकर पीटा

10 फरवरी 2025 को कितने में मिलेगा 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें देखें रेट

Jharkhand Weather: अब चढ़ेगा झारखंड का तापमान, जानें आज कहां थी सबसे ज्यादा ठंड?

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola