ePaper

झारखंड को मिले 28306 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, मुख्य सचिव बोलीं- उद्योगपतियों को दें बेहतर माहौल

Updated at : 10 Feb 2025 7:36 PM (IST)
विज्ञापन
jharkhand news chief secy industrial directorate high power committee meeting

उद्योग निदेशालय के साथ निवेश प्रस्तावों की समीक्षा करतीं मुख्य सचिव अलका तिवारी.

Jharkhand News: झारखंड की मुख्य सचिव ने हाई पावर कमेटी की बैठक में उद्योग निदेशालय से कहा है कि वह सिंगल विंडो सिस्टम को ज्यादा कारगर और पारदर्शी बनाये. साथ ही निवेशकों को बेहतर माहौल देने की बात भी कही, ताकि ज्यादा से ज्यादा निवेश हो और लोगों को रोजगार मिल सके.

विज्ञापन

Jharkhand News: झारखंड में उद्योगों की स्थापना और निवेश को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है. मुख्य सचिव अलका तिवारी ने कहा है कि राज्य में उद्योग लगाने के लिए उद्योगपतियों को बेहतर माहौल देना जरूरी है. मुख्य सचिव अलका तिवारी ने सोमवार को हुई हाई पावर कमेटी की बैठक में कहा कि सिंगल विंडो सिस्टम को ज्यादा कारगर और पारदर्शी बनाएं. उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह कोलकाता में संपन्न हुई बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट (बीजीबीएस 2025) में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उद्योगपतियों के साथ बैठक के बाद झारखंड को 28,306 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं.

28 हजार करोड़ के निवेश से 17823 लोगों को मिलेगा रोजगार

मुख्य सचिव ने कहा कि निवेशक झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उत्पादन इकाई लगाने के इच्छुक हैं. इनमें से कुछ के प्रस्ताव स्वीकृत भी किये जा चुके हैं. इन प्रस्तावों से झारखंड में परोक्ष और अपरोक्ष रूप से 17,823 लोगों को रोजगार मिलेगा. मुख्य सचिव ने उद्योग निदेशालय को राज्य में उद्योग लगाने के लिए उद्यमियों को बेहतर माहौल देने का निर्देश दिया है.

सिंगल विंडो सिस्टम को कारगर और पारदर्शी बनाने पर जोर

मुख्य सचिव ने कहा कि सिंगल विंडो सिस्टम को ज्यादा कारगर और पारदर्शी बनाकर हम झारखंड में जहां नये उद्योगों को आकर्षित कर सकते हैं, वहीं पहले से चल रहे उद्योगों को नयी ऊर्जा भी दे सकते हैं. उद्योग निदेशालय को अपनी क्षमता में वृद्धि करने और कमियों को दूर करने की जरूरत है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संसाधन आधारित उद्योगों पर फोकस करे उद्योग निदेशालय – सीएस

मुख्य सचिव ने झारखंड के संसाधन आधारित उद्योगों पर फोकस करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि देश के 80 प्रतिशत तसर का उत्पादन करने वाला झारखंड आज भी ज्यादातर ककून बेच रहा है, जबकि राज्य में ही ककून का वैल्यू एडीशन करके उसे ऊंची कीमत पर बेचा जा सकता है. उन्होंने विजन के साथ इस क्षेत्र में आगे बढ़ने पर जोर दिया.

इन कंपनियों से मिला है निवेश का प्रस्ताव

झारखंड में सबसे अधिक 8,485 करोड़ रुपए का स्टील और पावर प्लांट सरायकेला के नीमडीह में लगाने का प्रस्ताव एसएम स्टील एंड पावर लिमिटेड की ओर से मिला है. वोलटॉक्स रेल प्राइवेट लिमिटेड ने चाकुलिया में रेलगाड़ी का चक्का और वंदे भारत के डिब्बे बनाने के लिए 3967.84 करोड़ रुपए का निवेश प्रस्ताव झारखंड सरकार को दिया है. इसी तरह लक्ष्मी मेटालिक्स लिमिटेड ने स्टील और पावर प्लांट के लिए 3800 करोड़, सुप्रीम मेटल्स एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड ने स्टील उत्पादन के लिए 2976 करोड़, द इंडियन स्टील एंड वायर प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने 1270 करोड़, जय सस्पेंशन लिमिटेड ने 250 करोड़, अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड ने 500 करोड़, गजानन फेरो प्राइवेट लिमिटेड ने 1050 करोड़, रामकृष्णा फॉर्जिंग लिमिटेड ने 173.44 और 139.58 करोड़, एसएम स्टील एंड पावर लिमिटेड ने चतरा में 1600 करोड़ और हजारीबाग में 2800 करोड़, बीएमडब्ल्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने 1070 करोड़ और स्कीकॉर्प मार्केटिंग वेंचर प्राइवेट लिमिटेड ने जूते बनाने वाले कपड़े के उत्पादन के लिए 225 करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव राज्य सरकार को दिया है.

इसे भी पढ़ें

महाकुंभ से रांची लौट रही कार ने हजारीबाग में 2 ट्रकों को मारी टक्कर, 3 महिला श्रद्धालुओं की मौत, 7 घायल

छत्तीसगढ़ से बिहार जा रही बस पलामू में पलटी, 2 दर्जन यात्री घायल, 6 की हालत गंभीर

आम श्रद्धालु की तरह प्रयागराज स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर दिखे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, देखें Video

10 फरवरी 2025 को कितने में मिलेगा 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें देखें रेट

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola