आम श्रद्धालु की तरह प्रयागराज स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर दिखे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, देखें Video

Updated:
विज्ञापन

रामभद्राचार्य से मिले अर्जुन मुंडा.

Arjun Munda in Prayagraj: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा प्रयागराज स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर आम आदमी की तरह पत्नी के साथ नजर आये. उन्होंने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर यह जानकारी दी.

विज्ञापन

Arjun Munda in Prayagraj| झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, जो केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं, आम श्रद्धालुओं की तरह महाकुंभ में स्नान करने के लिए पहुंचे. उनके साथ उनकी पत्नी मीरा मुंडा भी थीं. दोनों ने गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम त्रिवेणी में पुण्य स्नान किया. इसके बाद पति-पत्नी प्रयागराज स्टेशन पहुंचे. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर 47 सेकेंड का एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो की शुरुआत में वह अकेले शॉल ओढ़कर बैठे हैं. कुछ देर बाद का जो विजुअल है, उसमें उनकी पत्नी मीरा मुंडा भी दिख रहीं हैं. गुलाबी रंग की शॉल ओढ़े मीरा मुंडा मुस्कुरा रहीं हैं और अर्जुन मुंडा से कुछ कह रहीं हैं. इस विजुअल में प्लेटफॉर्म पर अर्जुन मुंडा और उनकी पत्नी के अलावा आसपास का दृश्य भी आप देख सकते हैं. ऐसा लग रहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झारखंड के सबसे कद्दावर नेताओं में शुमार अर्जुन मुंडा यहां अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं. इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा है, ‘महाकुंभ में स्नान कर आज प्रयागराज से झारखंड लौटा हूं. महाकुंभ के भव्य आयोजन के लिए केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश की सरकार को बहुत- बहुत बधाई. इस आयोजन का संचालन सफ़लतापूर्वक किया जा रहा है, जिसमें करोड़ों श्रद्धालु आस्था के इस महापर्व में भाग लेने के लिए पूरे देश और विदेश से भी आ रहे हैं.’ अर्जुन मुंडा ने आगे लिखा, ‘श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इसके लिए सरकार के द्वारा सभी जगहों पर बेहतर इंतजाम किये गये हैं. इस भव्य आयोजन की व्यवस्था में लगे सभी लोग बधाई के पात्र हैं. सभी का बहुत-बहुत आभार.’ प्रयागराज में अर्जुन मुंडा ने तुलसी पीठाधीश्वर ‘पद्मविभूषण’ रामभद्राचार्य जी से भी मिले.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola