Jharkhand Weather: अब चढ़ेगा झारखंड का तापमान, जानें आज कहां थी सबसे ज्यादा ठंड?

Updated:
विज्ञापन

झारखंड में बदलेगा मौसम, होली से पहले गिरेगा तापमान

Jharkhand Weather: झारखंड में न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने वाली है. मौसम विभाग ने कहा है कि 3-4 डिग्री तक तापमान में गिरावट आने की संभावना है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: झारखंड में अब तापमान चढ़ना शुरू होगा. मौसम विभाग ने इसकी भविष्यवाणी की है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के रांची स्थित मौसम केंद्र ने सोमवार को कहा है कि अगले 3 दिन में झारखंड के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेंटीग्रेड तक की वृद्धि होगी. मौसम विभाग ने वेदर रिपोर्ट जारी कर कहा है कि राज्य का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री पहुंच गया है, तो न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया है. सबसे कम न्यूनतम तापमान चतरा जिले में 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. सबसे अधिक उच्चतम तापमान सरायकेला में 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

रांची समेत कई जिलों का न्यूनतम तापमान सामान्य से कम

मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड में बोकारो जिले को छोड़कर अधिकतर अन्य जिलों का न्यूनतम तापमान सामान्य से कम है. वहीं, अधिकतम तापमान अब सामान्य से अधिक हो गया है. पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी रांची का उच्चतम तापमान 0.9 डिग्री चढ़कर 26.7 डिग्री सेल्सियस हो गया है, जो सामान्य से 0.6 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. राजधानी का न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री बढ़कर 10.6 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 1.7 डिग्री सेंटीग्रेड कम है.

जमशेदपुर का उच्चतम तापमान 31 डिग्री

जमशेदपुर का उच्चतम तापमान 0.6 डिग्री बढ़कर 31 डिग्री हो गया, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है. न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यह 10.4 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है, जो सामान्य से 4.4 डिग्री सेंटीग्रेड कम है. डाल्टेनगंज का उच्तम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 31.1 डिग्री हो गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक है. यहां का न्यूनतम तापमान 1 डिग्री बढ़कर 9.5 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बोकारो के उच्चतम तापमान में 2.1 डिग्री की बढ़ोतरी

बोकारो के उच्चतम तापमान में 2.1 डिग्री की वृद्धि हुई है और यह आज 302 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया, जो सामान्य से 5.6 डिग्री अधिक है. बोकारो का न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री बढ़कर आज 9.5 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक है.

इसे भी पढ़ें : महाकुंभ से रांची लौट रही कार ने हजारीबाग में 2 ट्रकों को मारी टक्कर, 3 महिला श्रद्धालुओं की मौत, 7 घायल

इसे भी पढ़ें : 10 फरवरी 2025 को कितने में मिलेगा 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें देखें रेट

चाईबासा का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.7 डिग्री अधिक

पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा के मौसम की बात करें, तो यहां के उच्चतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ. यह 33.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.7 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. चाईबासा का न्यूनतम तापमान पिछले 24 घंटे के दौरान 1 डिग्री बढ़कर 10.6 डिग्री हो गया, जो सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक है.

झारखंड के मौसम की ताजा अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें

3-4 डिग्री तक बढ़ेगा झारखंड का न्यूनतम तापमान

रांची के मौसम केंद्र ने दैनिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि उत्तरी अफगानिस्तान और उससे सटे इलाकों में एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है, जिसका असर साउथ वेस्ट राजस्थान और उससे सटे इलाकों में भी देखा जा रहा है. साथ ही यह भी कहा है कि झारखंड में अगले 3 दिन के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 3-4 डिग्री तक की वृद्धि होने का अनुमान है. इसके बाद 2 दिन तक इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा.

इसे भी पढ़ें

आम श्रद्धालु की तरह प्रयागराज स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर दिखे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, देखें Video

हजारीबाग में अवैध कोयला लदे 3 ट्रैक्टर को जलाया, चालकों को पेड़ से बांधकर पीटा

छत्तीसगढ़ से बिहार जा रही बस पलामू में पलटी, 2 दर्जन यात्री घायल, 6 की हालत गंभीर

गाय के मुंह में बम विस्फोट, गुस्साये लोगों ने बंद कराया बाजार, सड़क जाम, प्रदर्शन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola