फिर से टेंशन में लालू परिवार? जानिए क्या है वजह
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 24 Jul 2021 4:33 PM
लालू परिवार एक बार से टेंशन में है. टेंशन चारा घोटाला के एक मामले में डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी केस में दोबारा सुनवाई को लेकर है. लालू कुछ दिन पहले ही करीब तीन साल तक जेल में रहने के बाद रिहा हुए हैं.
पटना. लालू परिवार एक बार से टेंशन में है. टेंशन चारा घोटाला के एक मामले में डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी केस में दोबारा सुनवाई को लेकर है. लालू कुछ दिन पहले ही करीब तीन साल तक जेल में रहने के बाद रिहा हुए हैं. फिलहाल राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव अपनी बड़ी बेटी मीसा भारती के दिल्ली स्थित घर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं.
चारा घोटाला में डोरंडा कोषागार से ही सबसे ज्यादा पैसे की निकाली हुई थी. इस मामले की भी सुनवाई रांची हाई कोर्ट में चल रही है. सूत्रों का कहना है कि 139.5 करोड़ रुपए के अवैध निकासी वाले चारा घोटाले के इस पांचवें और आखिरी मामले का शीघ्र ही फैसला आ सकता है. दरअसल इस मामले में वर्चुअल सुनवाई हो रही है. करीब दो महीने से इस मामले की सुनवाई बंद थी. सीबीआइ इस मामले में काफी पहले ही लालू यादव सहित 100 से अधिक आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट दायर कर चुकी है. इस मामले में बचाव पक्ष की गवाही भी पूरी हो चुकी है. अब मामले में बहस चल रही है. लालू परिवार समेत उनके समर्थकों को चिंता है कि अगर इसमें मनोनुकूल फैसला नहीं आया तो कहीं लालू यादव को एक बार फिर जेल जाने की नौबत न आ जए.
इस मामले की सुनवाई कर रहे जज का तबादला हो गया था, लेकिन उन्हें सुनवाई पूरी होने तक पद पर बने रहने की व्यवस्था बनाई गई है. लालू परिवार की चिंता इस बात को लेकर भी है कि बढ़ती उम्र और लंबी अवधि तक जेल में रहने के बाद राजद सुप्रीमो की सेहत अब पहले की तरह नहीं रही. चारा घोटाले के दूसरे मामले में जमानत मिलने से पहले ही लालू इलाज के लिए दिल्ली एम्स चले गए थे. जमानत मिलने के बाद वे एम्स से बाहर तो आ गए, लेकिन पटना अब तक नहीं लौटे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










