ePaper

एचपीसी वेतमान को लेकर असंगठित मजदूरों का अनिश्चिकालीन धरना शुरू

Updated at : 30 Jun 2025 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
एचपीसी वेतमान को लेकर असंगठित मजदूरों का अनिश्चिकालीन धरना शुरू

पिपरवार जीएम ऑफिस के समक्ष असंगठित मजदूरों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू हो गया.

विज्ञापन

पिपरवार. झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के तत्वावधान में पिपरवार जीएम ऑफिस के समक्ष असंगठित मजदूरों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू हो गया. बचरा साइडिंग में हेम्स कंपनी के अंतर्गत काम करने वाले ये मजदूर एचपीसी की अनुशंसाओं के अनुसार वेतन देने की मांग कर रहे हैं. मजदूरों की शिकायत है कि उनसे महीने भर काम लिया जाता है और 15 से 20 दिनों का ही वेतन दिया जाता है. उनकी सीएमपीएफ की राशि भी नहीं काटी जाती है. वे अपनी मांगों को लेकर कई बार आंदोलन कर चुके हैं. आरोप है कि जब भी वे आंदोलन करते हैं. कंपनी के साथ लिखित एग्रीमेंट कर वेतन बढ़ोतरी का आश्वासन दिया जाता है. लेकिन हकीकत में कभी कंपनी मजदूरों का वेतन नहीं बढ़ाती है. मजदूरों ने बताया कि इस बार उन्हें एचपीसी से नीचे कोई समझौता मंजूर नहीं है. बाद में एसओपी नागेश गोपाल मजदूरों से बात की. मजदूरों से आग्रह किया कि उनकी मांगों को हेम्स कंपनी तक पहुंचा दिया जायेगा. फिलहाल अपना धरना स्थगित कर दें. इस पर मजदूर सहमत नहीं हुए. खबर लिखे जाने तक काफी संख्या में मजदूर जेएलकेएम नेताओं के साथ धरने पर बैठे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JITENDRA RANA

लेखक के बारे में

By JITENDRA RANA

JITENDRA RANA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola