चूरी और पुरनाडीह में संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने की गेट मीटिंग
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
एनके एरिया के ट्रेड यूनियन नेताओं ने शुक्रवार को पुरनाडीह और चूरी परियोजना में गेट मीटिंग की.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, डकरा.
एनके एरिया के ट्रेड यूनियन नेताओं ने शुक्रवार को पुरनाडीह और चूरी परियोजना में गेट मीटिंग की. संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने दोनों परियोजना के मजदूरों को डकरा में नौ जुलाई को आयोजित कन्वेंशन की जानकारी दी. मिली जानकारी के अनुसार नौ जुलाई को आहूत राष्ट्रव्यापी हड़ताल के आलोक में सात जुलाई को डकरा वीआइपी क्लब में एक कन्वेंशन आयोजित किया जायेगा. जिसमें एनके, पिपरवार, मगध-संघमित्रा, आम्रपाली-चंद्रगुप्त और राजहरा एरिया के मजदूर शामिल हाेंगे. कन्वेंशन को पांचों एरिया में सक्रिय हड़ताल समर्थक ट्रेड यूनियनों ने आयोजित किया है. कन्वेंशन में शामिल होने के लिए मजदूरों से अपील की. मीटिंग को ललन प्रसाद सिंह, गोल्टेन प्रसाद यादव, ध्वजा राम धोबी, रवींद्र बैठा, प्रेम कुमार, शैलेश कुमार, रंथू उरांव, लखन गंझू आदि ने संबोधित किया.04 डकरा 01, चूरी गेट मीटिंग में शामिल लोग.B
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










