Jharkhand News: रांची से लोहरदगा आने के दौरान सड़क दुर्घटना में दो युवक की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

रांची के एक स्कूल से पढ़ा कर अपने घर वापस लौट रहे दो युवकों की लोहरदगा के कुड़ू क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. इससे कुछ देर के लिए लोहरदगा- कुड़ू रोड जाम हो गया. लेकिन, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जाम को हटाया और शव का अपने कब्जे में लिया.
Jharkhand News (लोहरदगा) : झारखंड के लोहरदगा जिला अंतर्गत कुडू थाना क्षेत्र के टाटी पानी टंकी के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गयी. रांची से लोहरदगा अपने घर वापस आने के क्रम में घटना घटी. कुछ देर के लिए कुड़ू- लोहरदगा मुख्य मार्ग जाम हो गया था, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचते ही जाम खत्म हुआ.
बताया गया कि कुड़ू थाना क्षेत्र के कोलसिमरी गांव निवासी गोविंद यादव का पुत्र उत्तम यादव उर्फ पुरुषोत्तम यादव तथा शिवनारायण महतो का पुत्र गंगा महतो बाइक (JH 01 BE 6900) से घर लौट रहा था. इसी बीच अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को जोरदार ठोकर मार दिया. इससे एक की मौके पर तथा दूसरे का कुड़ू सीएचसी में मौत हो गयी.
मृतक उत्तम यादव उर्फ पुरुषोत्तम यादव रांची जिले के चान्हो थाना क्षेत्र स्थित सोंस गांव में संचालित स्नैपडील स्कूल का टीचर था. स्कूल के एक अन्य टीचर का बाइक लेकर बुधवार को वापस अपने घर आ रहा था. इसी बीच सड़क दुर्घटना
का शिकार हो गया.
दो युवकों की मौत के बाद थोड़ी देर के लिए कुड़ू- लोहरदगा मुख्य मार्ग जाम हो गया. इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क जाम हटते हुए शव को कब्जे में लिया है. वहीं, कोलसिमरी गांव के दो युवकों की मौत के बाद गांव में मातम पसरा गया है.
बताया जाता है कि मृतक उत्तम यादव उर्फ पुरुषोत्तम यादव सुबह घर का काम करने के बाद अपने सहयोगी गंगा महतो के साथ कुड़ू आया था. वापस लौटने के क्रम में घटना हुई. पुलिस मामले की जांच कर रही है. दोनों युवकों की हाल में ही शादी हुई थी. दोनों मृतक के परिजनों के कुड़ू सीएचसी पहुंचते ही पूरा माहौल गमगीन हो गया.
Posted By: Samir Ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




