city news : दुकान में चोरी करने को लेकर दो गिरफ्तार

Updated at : 07 Dec 2024 11:41 PM (IST)
विज्ञापन
city news : दुकान में चोरी करने को लेकर दो गिरफ्तार

हुआ हंगामा

विज्ञापन

रांची. विधानसभा थाना क्षेत्र के नया सराय स्थित एक किराने की दुकान में दो युवक चोरी करने गये थे. इसमें से एक युवक किराना दुकान से पैसा निकालकर भागने लगा. उसे दुकानदार व अन्य लोगों ने पकड़ लिया. फिर उसे पकड़कर दुकान के अंदर बंद कर दिया. जबकि दूसरा युवक फरार हो गया. जब मौके पर पुलिस पहुंची, तब दुकानदारों व स्थानीय लोग पुलिस से डिमांड करने लगे कि पहले आपलोग तुरंत दूसरे चोर को पकड़िये, इसके बाद ही दुकान में बंद चोर को आपके हवाले किया जायेगा. कुछ देर तक इसको लेकर लोग हंगामा होता रहा. बाद में लोगों को समझा-बुझाकर पुलिस की टीम दुकान में बंद चोर को अपने साथ विधानसभा थाना ले गयी. वहीं उस चोर के साथी को भी विधानसभा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पकड़ लिया. दोनों से पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola