मरीज को चिकित्सक ने देखने से किया इंकार
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 15 Apr 2020 5:23 AM
बेड़ो : कमर दर्द से परेशान बेड़ो निवासी कौशल्या देवी मंगलवार की दोपहर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचीं, तो चिकित्सक ने इलाज से इंकार कर दिया. परिजनों का कहना है कि चिकित्सक सागर तिर्की ने कहा कि रोगी इमरजेंसी केस का नहीं है. नहीं देखेंगे. आप ले जाइये. दवा दुकान से दवा लेकर […]
बेड़ो : कमर दर्द से परेशान बेड़ो निवासी कौशल्या देवी मंगलवार की दोपहर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचीं, तो चिकित्सक ने इलाज से इंकार कर दिया. परिजनों का कहना है कि चिकित्सक सागर तिर्की ने कहा कि रोगी इमरजेंसी केस का नहीं है. नहीं देखेंगे. आप ले जाइये. दवा दुकान से दवा लेकर दे दिजिये. परिजनों के अनुसार जब वे मरीज को लेकर पहुंचे, तो लॉकडाउन को लेकर आउटडोर बंद था. इमरजेंसी सेवा बहाल थी. उन्होंने डॉ सागर तिर्की से रोगी को देखने का आग्रह किया. लेकिन वह बोले कि यह इमरजेंसी केस नहीं है. बाहर दवा दुकान से दवा लेकर दे दिजिये. इसके बाद परिजन मजबूरी में रोगी को घर लेकर चले गये. इस संबंध में जानकारी के लिए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनीता कुमारी को फोन किया गया, लेकिन उनका फोन नहीं लगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










