बेड़ो में तिरंगा यात्रा 12 को

Updated:
विज्ञापन
बेड़ो में तिरंगा यात्रा 12 को

भारतीय जनता पार्टी बेड़ो मंडल के तत्वावधान में 12 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी.

विज्ञापन

बेड़ो.

भारतीय जनता पार्टी बेड़ो मंडल के तत्वावधान में 12 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी. वहीं हर घर तिरंगा लगाने की तैयारी को लेकर सरस्वती विद्या मंदिर में मंडल कार्यकर्ताओं की कार्यशाला आयोजित की गयी. जिसमें कार्यक्रम प्रभारी पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नेहा सिंह ने अभियान को सफल बनाने के लिए संपूर्ण देशवासियों से आग्रह किया. अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बलराम सिंह व संचालन महामंत्री ने किया. कार्यशाला में 12 अगस्त को सुबह 10 बजे तिरंगा यात्रा निकालने के लिए महादानी मंदिर परिसर में लोगों से जुटने का आग्रह किया गया. कार्यशाला में भीखा उरांव, आनंद साहू, अरुण प्रसाद, गणेश महथा, आदित्य ताम्रकार, बिरसा उरांव, धनेश्वर साहू, फागू मुंडा, ईलम देवी, ज्योति गुप्ता, सुरेंद्र लोहरा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kedar Mahto Bero

लेखक के बारे में

By Kedar Mahto Bero

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola