ePaper

Football: आदिवासी महिला समूह बनी मातृ शक्ति फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता

Updated at : 14 Dec 2024 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
Football: आदिवासी महिला समूह बनी मातृ शक्ति फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता

मोरहाबादी के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में शनिवार को मातृ शक्ति फुटबॉल टूर्नामेंट के पांचवें सीजन का फाइनल मुकाबला खेला गया.

विज्ञापन

रांची. मोरहाबादी के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में शनिवार को मातृ शक्ति फुटबॉल टूर्नामेंट के पांचवें सीजन का फाइनल मुकाबला खेला गया. जिसमें बेड़ो की आदिवासी महिला समूह ने घुंसुली की ज्योति महिला क्लब को 1-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया. वहीं तीसरे स्थान के लिए तुमना की महिला फुटबॉल क्लब ने हटिया की सूर्योदय महिला टीम को पेनाल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया. वहीं मदर ऑफ द सीरीज घुंसली टीम की लिलोनी सांगा को, गोलकीपर ऑफ द सीरीज आदिवासी महिला समूह की संगीता कुमारी को दिया गया. माताओं को केनरा बैंक की ओर से स्वास्थ्य किट प्रदान किया गया. समापन समारोह के मुख्य अतिथि खेल निदेशक संदीप कुमार ने विजेता टीम को सम्मानित किया. उन्होंने इस टूर्नामेंट को अनोखा बताया और इसे और भी दूसरे जिले में ले जाने की बात कही. इस अवसर पर झारखंड उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष स्वर्ण शेखर प्रसाद सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola