टाटी में हुआ आदिवासी महाजुटान

Author Jitendra
Updated:
विज्ञापन
टाटी में हुआ आदिवासी महाजुटान

कुरमी आंदोलन के विरोध में शुक्रवार को प्रखंड के टाटी में आदिवासी समाज के लोगों का महाजुटान हुआ.

विज्ञापन

अनगड़ा.

कुरमी आंदोलन के विरोध में शुक्रवार को प्रखंड के टाटी में आदिवासी समाज के लोगों का महाजुटान हुआ. इसमें अनगड़ा पूर्वी क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए. जिसमें कुरमी को आदिवासी सूची में सूचीबद्ध करने के किसी भी प्रयास का विरोध किया गया. सुरसु के पूर्व मुखिया एतवा बेदिया ने कहा कि अपनी पहचान, हक व अधिकार को संरक्षित करने के लिए हमें एकजुट होना होगा. गुड़ीडीह के ग्राम प्रधान भीम सिंह मुंडा ने कहा कि सिल्ली विधान सभा सीट में आदिवासी वोटर ही कुरमी जाति के लोगों को विधायक बनाते आयें हैं, लेकिन उन्होंने इसका मान नहीं रखा. मौके पर 12 अक्तूबर को टाटी स्कूल मैदान में विशाल आदिवासी सभा आयोजित करने का निर्णय लिया गया. इस अवसर पर श्यामसुंदर बेदिया, बालेश्वर बेदिया, धर्मनाथ बेदिया, रामानंद बेदिया, गणपति भोगता, रामदास लोहरा, दिगंबर सिंह मुंडा, शंभू मुंडा, रामकिशोर बेदिया, महेंद्र बेदिया, अरुण बेदिया, कंचन बेदिया, बीरबल बेदिया, शनिका बेदिया, आनंद लोहरा, अरविंद बेदिया, अजय बेदिया, संतोष बेदिया सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Jitendra

लेखक के बारे में

By Jitendra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola