ePaper

त्योहार से पहले ट्रेनों में टिकट फुल, फ्लाइट का किराया आसमान पर, देखिए लिस्ट

Updated at : 22 Aug 2025 1:37 PM (IST)
विज्ञापन
Flight

फ्लाइट (सांकेतिक तस्वीर)

Flight Ticket Price: त्योहार में वापस घर लौटना लोगों को काफी महंगा पड़ रहा है. एक ओर अधिकतर ट्रेनों में सभी टिकटें बुक हो गयी है. वहीं दूसरी ओर दीपावली-छठ के दौरान फ्लाइट का टिकट आसमान छू रहा है. टिकट के दर में चार से पांच गुना तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है.

विज्ञापन

Flight Ticket Price: घर से बाहर महानगरों में रहने वाले लोगों के बीच पर्व-त्योहार में घर लौटने की ऐसी होड़ मची है कि दो-दो महीने पहले ही ट्रेन की सभी टिकटें बुक हो गयी है. दो महीने पहले टिकट बुक करने के बाद भी टिकट लंबी-लंबी वेटिंग लिस्ट में दिख रही है. इस बात से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि दीपावली और छठ के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ रहने वाली है. एक ओर जहां ट्रेन में टिकट नहीं मिल रहे हैं, तो वहीं अब फ्लाइट के टिकट के भी भाव बढ़ गये हैं.

अभी से लग रहा है दोगुना किराया

दीपावली में फ्लाइट के जरिये विभिन्न राज्यों से रांची आनेवालों को 60 दिन पूर्व टिकट बुक करने के लिए दोगुना पैसे का भुगतान करने पद रहा है. ऐसी परिस्थितियों में इसकी पूरी संभावना है कि जैसे-जैसे दीपावली नजदीक आयेगी टिकट मिलना और मुश्किल हो जायेगा. अगर टिकट मिलेंगे भी, तो टिकट की कीमत चार से पांच गुना होगी.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

18 अक्तूबर से आसमान छुएगा फ्लाइट का किराया

जानकारी के अनुसार, अभी दिल्ली-रांची का किराया औसतन 5045 रुपये हैं. जबकि 18 अक्तूबर को 10048 रुपये, 19 अक्तूबर को 8368 रुपये, 20 अक्तूबर को 6426 रुपये किराया दर्शाया जा रहा है. वहीं, मुंबई-रांची का किराया जो औसतन 5830 रुपये रहता है, वह 18 अक्तूबर को 12713 रुपये, 19 अक्तूबर को 11829 रुपये, 20 अक्तूबर को 9091 रुपये है. चेन्नई-रांची का किराया 18 अक्तूबर को 10696 रुपये, 19 अक्तूबर को 10118 रुपये है.

इसे भी पढ़ें

Monsoon Session: सदन में उठी दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग

Good News: रांची में भी चलेगी मेट्रो रेल! प्रक्रिया तेज, केंद्र ने मांगी रिपोर्ट

Jharkhand Monsoon Session: सदन में पेश हुआ 4 हजार 296 करोड़ का अनुपूरक बजट

विज्ञापन
Dipali Kumari

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola