ePaper

Hockey: नेहरू कप हॉकी: बालिका वर्ग में रांची और सिमडेगा के बीच खिताबी भिड़ंत आज

Updated at : 23 Aug 2024 9:36 PM (IST)
विज्ञापन
Hockey: नेहरू कप हॉकी: बालिका वर्ग में रांची और सिमडेगा के बीच खिताबी भिड़ंत आज

राज्य स्तरीय नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता में शुक्रवार को अंडर-17 बालिका वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गये.

विज्ञापन

खेल संवाददाता, रांची झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में मोरहाबादी के मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम और बरियातू बालिका सीएम उत्कृष्ट विद्यालय में चल रही राज्य स्तरीय नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता में शुक्रवार को अंडर-17 बालिका वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गये. पहले सेमीफाइनल में रांची ने खूंटी को 5-0 से और सिमडेगा ने हजारीबाग को 7-1 से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया. दोनों टीमों के बीच खिताबी भिड़ंत शनिवार को होगी. इसके अलावा अंडर-17 बालक वर्ग के लीग मुकाबले खेले गये. पहले मैच में बोकारो ने हजारीबाग को 3-2 से, रामगढ़ ने लोहरदगा को 1-0 से, सिमडेगा ने लोहरदगा को 5-0 से, खूंटी ने गुमला को 4-3 से और रांची ने बोकारो को 3-2 से हराया. वहीं अंडर-15 बालक के लीग मुकाबले में रांची ने लोहरदगा को 2-0 से, हजारीबाग ने पश्चिमी सिंहभूम को 6-0 से, सिमडेगा ने रामगढ़ को 9-0 से, बोकारो ने चतरा को 1-0 से और खूंटी ने हजारीबाग को 5-1 से हराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola