हजारीबाग में तीर्थ दर्शन योजना का शुभारंभ 29 को

Updated:
विज्ञापन
हजारीबाग में तीर्थ दर्शन योजना का शुभारंभ 29 को

तीर्थ दर्शन योजना को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बचरा में मंगलवार को निमंत्रण पत्र बांटे.

विज्ञापन

पिपरवार. 29 जून को हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल द्वारा शुभारंभ किये जा रहे तीर्थ दर्शन योजना को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बचरा में मंगलवार को निमंत्रण पत्र बांटे. उन्हें बताया गया कि सांसद 29 जून को उक्त योजना का शुभारंभ कर रहे हैं. तीर्थ यात्रा से पूर्व नर्सिंग स्थान परिसर में एक धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया है. इसके बाद बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों को विंध्याचल, काशी, प्रयागराज, हनुमान गड़ी व अयोध्या के लिए रवाना किया जायेगा. शुरुआत में तीर्थ यात्रा के लिए हजारीबाग सदर व आसपास की पंचायतों के बुजुर्गों का चयन किया गया है. बाद में उनके संसदीय क्षेत्र के सभी पंचायतों से बुजुर्गों का चयन कर तीर्थ यात्रा के लिए भेजा जायेगा. सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण मंडल ने लोगों से तीर्थ दर्शन उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Jitendra Rana

लेखक के बारे में

By Jitendra Rana

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola