Ranchi News : ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने वाले तीन युवक गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Jan 2025 11:59 PM

विज्ञापन

हरमू मुक्तिधाम पुल के पास तीनों युवक 15.07 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़े गये

विज्ञापन

रांची. सुखदेवनगर थाना की पुलिस ने हरमू मुक्तिधाम पुल के पास से 15.07 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन युवक युवराज कुमार सिंह उर्फ छोटा भाई, कुंदन वर्मा (किशोरगंज आनंद नगर रोड नंबर-वन निवासी) तथा सौरभ गुप्ता (किशोरगंज के शिवाजी लेन, हरमू रोड निवासी) को गिरफ्तार किया है. कोतवाली डीएसपी ने सोमवार को बताया कि हरमू मुक्तिधाम पुल के पास अवैध नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री होने की जानकारी मिली थी. इसकी सूचना मिलते ही छापेमारी कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया. पकड़े गये तीनों युवकों ने स्वीकार किया कि ब्राउन शुगर को सासाराम की रहनेवाली भाभी जी उर्फ रुबी देवी के पास से लेकर आते हैं और रांची में विद्यानगर, करम चौक, हरमू मैदान, जगन्नाथपुर, हिनू और रेलवे स्टेशन क्षेत्र में बेचते हैं. कोतवाली डीएसपी का कहना है कि ब्राउन शुगर का कारोबार करने वाले अधिकतर आरोपियों ने सासाराम की भाभी जी उर्फ रूबी देवी से ब्राउन शुगर खरीदने की बात कही है. रांची पुलिस वारंट लेकर भाभी जी को गिरफ्तार करने जायेगी. इसके लिए सासाराम पुलिस से सहयोग लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola