वोटिंग के दिन रांची, जमशेदपुर समेत कई जिलों में होगी बारिश

Published at :24 May 2024 12:38 AM (IST)
विज्ञापन
Birsa Munda

Birsa Munda

बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला क्षेत्र बनने और दक्षिण बिहार में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण झारखंड के कई हिस्सों में बादल छाये हुए हैं और रुक-रुक कर बारिश हो रही है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, यह स्थिति 29 मई तक बने रहने की संभावना है.

विज्ञापन

विशेष संवाददाता (रांची). बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला क्षेत्र बनने और दक्षिण बिहार में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण झारखंड के कई हिस्सों में बादल छाये हुए हैं और रुक-रुक कर बारिश हो रही है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, यह स्थिति 29 मई तक बने रहने की संभावना है. 25 मई को मतदान के दिन रांची, जमशेदपुर, बोकारो सहित कई इलाकों में बादल छाये रहने, गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है. इधर, गुरुवार को रांची में दोपहर बाद लगभग छह मिमी बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार पूरे राज्य में हल्की व मध्यम दर्जे की बारिश होने के कारण अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है. बारिश होने व आसमान में बादल छाये रहने के कारण रांची का अधिकतम तापमान पिछले 24 घंटे में 03.1 डिग्री सेल्सियस गिर गया है. बुधवार को रांची का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. रांची का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री नीचे हो गया है. मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि 24 व 25 को राज्य के उत्तर-पूर्व, दक्षिणी तथा मध्य भाग में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. 27 मई तक येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, पलामू में लू की स्थिति बनी हुई है. गुरुवार को पलामू का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. वर्तमान में राज्य की स्थिति यह है कि 24 जिलों में अलग-अलग मौसम देखने को मिल रहे हैं. कहीं बारिश हो रही है, तो कहीं तापमान गिरने से रात में ठंड लग रही है, वहीं कई इलाकों में लू की स्थिति भी बनी हुई है. फिलहाल राज्य के सभी शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola