Hockey: झारखंड व मध्यप्रदेश के बीच होगा खिताबी मुकाबला
Updated at : 10 Oct 2024 12:17 AM (IST)
विज्ञापन

मोरहाबादी के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में हॉकी इंडिया, हॉकी झारखंड व खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 14वीं राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में बुधवार को दो सेमीफाइनल खेले गये.
विज्ञापन
राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप खेल संवाददाता, रांची
मोरहाबादी के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में हॉकी इंडिया, हॉकी झारखंड व खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 14वीं राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में बुधवार को दो सेमीफाइनल खेले गये. जिसमें मेजबान झारखंड और मध्यप्रदेश की टीम जीत के साथ फाइनल में प्रवेश किया. पहले सेमीफाइनल में मध्यप्रदेश ने ओड़िशा को शूटआट में 5-4 से हराया. इसमें ओड़िशा के लिए सुलेखा बहला ने 18वें मिनट और मध्यप्रदेश के लिए स्नेह पटेल ने 59वें मिनट में गोल किया. कृशा परिहार को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला. वहीं दूसरे सेमीफाइनल में झारखंड ने हरियाणा को 2-1 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया. झारखंड की ओर से रोशनी आइंद ने सातवें, पार्वती टोपनो ने 43वें मिनट में गोल किया. वहीं हरियाणा की ओर से नादनी ने 58वें मिनट में गोल किया. पार्वती टोपनों को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला. गुरुवार को झारखंड और मध्यप्रदेश के बीच खिताबी मुकाबला खेला जायेगा. वहीं इससे पहले तीसरे और चौथे स्थान के लिए 12.30 बजे हरियाणा और ओड़िशा के बीच मुकाबला होगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




