बचरा में 115 लोगों की ब्रेन मलेरिया की जांच की गयी
शिविर में ब्रेन मलेरिया की जांच कराते लोग. | Prabhat Khabar Network
पिपरवार के बचरा स्थित सीआईएसएफ कॉलोनी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा ब्रेन मलेरिया जांच शिविर लगाया गया, जिसमें 115 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
पिपरवार. टंडवा स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से सीआइएसएफ कॉलोनी, बचरा में शनिवार को ब्रेन मलेरिया जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान चिकित्सकों ने 115 लोगों की स्वास्थ्य जांच की. लेकिन सभी जांच रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुआ. जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व कॉलोनी का एक व्यक्ति ब्रेन मलेरिया से पीड़ित पाया गया था.
आपके शहर में
इसके बाद सांसद प्रतिनिधि रवींद्र कुमार सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के समक्ष जांच शिविर की जरूरत बतायी थी. मौके पर एमटीएस सुभाष कुमार, इंचार्ज जितेंद्र कुमार, एमपीडब्ल्यू हीरामन पांडेय, बीटीटी फुलमनी देवी सहित बेंती कलस्टर के स्वास्थ्यकर्मी सीआइएसएफकर्मियों के परिवार उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए