10 व 11 जून को पूरे राज्य में हो सकती है बारिश

Published at :07 Jun 2020 5:10 AM (IST)
विज्ञापन
10 व 11 जून को पूरे राज्य में हो सकती है बारिश

अगले पांच दिनों तक झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में मिला-जुला मौसम रहेगा. राज्य के कुछ जिलों में दो दिनों तक कहीं-कहीं बारिश हो सकती है, तो कुछ जिलों में गर्मी पड़ेगी.

विज्ञापन

रांची : अगले पांच दिनों तक झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में मिला-जुला मौसम रहेगा. राज्य के कुछ जिलों में दो दिनों तक कहीं-कहीं बारिश हो सकती है, तो कुछ जिलों में गर्मी पड़ेगी.

मौसम विभाग ने 11 जून को पूरे राज्य में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का अनुमान लगाया है. मौसम विभाग के अनुसार, सात जून को झारखंड के दक्षिणी जिलों कहीं-कहीं गर्जन के साथ बारिश और वज्रपात हो सकता है.

आठ जून को मौसम शुष्क रह सकता है. नौ जून को दक्षिणी जिलों (कोल्हान) में बारिश हो सकती है. 10 और 11 जून को पूरे राज्य में गर्जन के साथ बारिश हो सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola