चान्हो में दो सौर जलमीनार से पैनल व कंट्रोलर की चोरी

Birsa Munda
थाना क्षेत्र में करकट पंचायत सचिवालय और बीजुपाड़ा बस्ती के निकट जल नल योजना से लगे दो अलग-अलग सौर जलमीनार से सोलर पैनल और कंट्रोलर की चोरी सोमवार की रात हो गयी.
चान्हो. थाना क्षेत्र में करकट पंचायत सचिवालय और बीजुपाड़ा बस्ती के निकट जल नल योजना से लगे दो अलग-अलग सौर जलमीनार से सोलर पैनल और कंट्रोलर की चोरी सोमवार की रात हो गयी. चोरी गये सामान की कीमत करीब दो लाख रुपये बतायी जा रही है. दोनों सौर जलमीनार चालू हालत में थे. यहां से तीन दर्जन से अधिक घरों में पेयजलापूर्ति होती थी. इधर, भीषण गर्मी में सोलर पैनल व कंट्रोलर के चोरी होने से जलमीनार पर पानी के लिए निर्भर ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गयी है. संबंधित विभाग के जेइ ने चोरी की जानकारी चान्हो थाना को दे दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




