ePaper

एचपीसी वेतन की मांग कर रहे मजदूरों का धरना छठे दिन भी जारी

Updated at : 05 Jul 2025 7:44 PM (IST)
विज्ञापन
एचपीसी वेतन की मांग कर रहे मजदूरों का धरना छठे दिन भी जारी

बचरा साइडिंग में कार्यरत हेम्स कंपनी के मजदूरों का आंदोलन शनिवार को छठे दिन भी जारी रहा.

विज्ञापन

पिपरवार. बचरा साइडिंग में कार्यरत हेम्स कंपनी के मजदूरों का आंदोलन शनिवार को छठे दिन भी जारी रहा. प्रबंधन इनकी सुध नहीं ले रहा है. ये मजदूर ड्यूटी के साथ-साथ अपना आंदोलन जारी रखे हुए हैं. मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से मजदूर प्रबंधन की कार्यशैली से काफी दुखी हैं. मजदूरों का यह दु:ख प्रबंधन के लिए सिर दर्द बन सकता है. मजदूर बताते हैं कि उनसे महीने भर काम लिया जाता है. पर, वेतन 15 से 20 दिनों का ही दिया जाता है. सीएमपीएफ स्कीम बंद हो जाने से उनका भविष्य अंधकार में है. प्रबंधन द्वारा बताया जाता है कि हेम्स कंपनी के अधिकारी सात जुलाई को आयेंगे, तो उनसे वार्ता होगी. मजदूर भी सात जुलाई की प्रतीक्षा कर रहे हैं. पहले जहां इन मजदूरों को एचपीसी के तहत 21-22 हजार वेतन मिलते थे. वहीं अब न्यूनतम मजदूरी के भी लाले पड़ गये हैं. प्रबंधन भी यही आश्वासन देता आया कि पहले 6-7 रैक कोयला डिस्पैच होता था, अब दोनों-तीन रैक पर सिमट गये हैं. ऐसे में मजदूर अपने भविष्य को लेकर काफी चिंतित हैं. उनका कहना है कि जब उनसे पूरा काम लिया जाता है, तो उन्हें पूरा वेतन क्यों नहीं मिलना चाहिए?

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JITENDRA RANA

लेखक के बारे में

By JITENDRA RANA

JITENDRA RANA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola