प्रेमी संग मिल कर पत्नी ने ही रची थी हराधन की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार
Published by : VISHNU GIRI Updated At : 14 Jan 2026 8:11 PM
विज्ञापन
सिल्ली में पिछले सात जनवरी को हुए गोली कांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है.
विज्ञापन
सिल्ली. सिल्ली में पिछले सात जनवरी को हुए गोली कांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. गोली कांड में जख्मी हुए हराधन महतो की पत्नी गंगा देवी, उसका प्रेमी पतराहातु निवासी कंचन महतो, नीमडीह थाना क्षेत्र के सुनील चन्द्र महतो एवं तारकेश्वर सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया है. पुलिस ने एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है.
पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कर हत्या की दी थी सुपारी :
सिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हराधन महतो की पत्नी गंगा देवी का कंचन महतो के साथ पिछले पांच सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसी बीच दोनों ने मिल कर हराधन महतो को रास्ते से हटाने की योजना बनायी. कंचन महतो ने नीमडीह थाना क्षेत्र के सुनील चंद्र महतो एवं तारकेश्वर महतो से मिल कर हराधन महतो को मारने के लिए चार लाख रुपए में डील फाइनल किया. इसके लिए एक बार प्रयास भी किया, लेकिन सफल नहीं हुए. पिछले सात जनवरी को पत्नी ने ही पति की रेकी करके हत्या करवाने के लिए उनको बुलवाया. चाउमीन की दुकान पर गोली चलायी, लेकिन गोली पेट में लगी. इलाज के दौरान उसकी जान बच गयी. केस के अनुसंधान के लिए थाना प्रभारी नवीन कुमार सहित सिल्ली थाना के छह पुलिस अधिकारी शामिल किये गये थे.गोलीकांड का खुलासा
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










