ePaper

Ranchi news : आज से मौसम होगा साफ, सात से फिर बारिश की संभावना

Updated at : 04 Apr 2025 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi news : आज से मौसम होगा साफ, सात से फिर बारिश की संभावना

राज्य के कई जिलों में शुक्रवार को छिटपुट बारिश हुई. सबसे अधिक गुमला में दो मिमी बारिश हुई.

विज्ञापन

रांची. राज्य के कई जिलों में शुक्रवार को छिटपुट बारिश हुई. वहीं, आकाश में बादल छाये रहे. सबसे अधिक गुमला में दो मिमी बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार, पांच व छह अप्रैल को मौसम साफ रहेगा. वहीं, तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि हो सकती है. वहीं, सात अप्रैल से नौ अप्रैल तक कई जगहों पर आकाश में बादल छाये रहेंगे, कहीं-कहीं छिटपुट बारिश भी हो सकती है. संताल परगना के इलाके में तेज हवा के साथ मेघ गर्जन व वज्रपात होने की संभावना है.

राज्य में सबसे अधिक तापमान गोड्डा का

शुक्रवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान गोड्डा में रिकॉर्ड किया गया. यहां का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग ने सात अप्रैल को येलो तथा आठ अप्रैल को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJIV KUMAR

लेखक के बारे में

By RAJIV KUMAR

RAJIV KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola