राज्य ने किया धरती आबा को नमन

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 10 Jun 2020 12:21 AM

विज्ञापन

बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित विभिन्न राजनीितक और सामाजिक संगठनों ने धरती आबा को नमन कर अपनी श्रद्धांजलि ली.

विज्ञापन

रांची : बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित विभिन्न राजनीितक और सामाजिक संगठनों ने धरती आबा को नमन कर अपनी श्रद्धांजलि ली. राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राजभवन के दरबार हॉल में बिरसा मुंडा की तसवीर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित की. मौके पर राज्यपाल के प्रधान सचिव शैलेश कुमार सिंह एवं अन्य अधिकारियों ने भी बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित की.

शिबू सोरेन ने दी श्रद्धांजलि : झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन ने मंगलवार को अपने आवास पर भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर उन्होंने लोगों से भगवान बिरसा के बताये रास्ते पर चलने का आह्वान किया.

स्पीकर ने किया याद : स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया. कहा कि भगवान बिरसा आदिवासी समाज से एक महान व्यक्ति थे. पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हूं.

कांग्रेस नेताओं ने नमन किया : भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ रामेश्वर उरांव व विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने बिरसा चौक स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा तथा समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित किया. श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद डाॅ उरांव ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी शासन के शोषण और महाजनी तथा सूदखोरी प्रथा के खिलाफ कम उम्र में ही बड़ी लड़ाई लड़ी.

माले ने संकल्प दिवस मनाया : शहीद बिरसा मुंडा की 120 वीं शहादत दिवस को माले कार्यकर्ताओं ने न्याय के लिए संकल्प दिवस के तौर पर मनाया. इस दौरान पलामू जिले के पाटन में नौवीं क्लास की छात्रा सोनम को लेकर न्याय की मांग की गयी. जिला सचिव भुवनेश्वर केवट ने कहा कि बिरसा मुंडा की धरती पर ही उसके अपने लोग न्याय की गुहार लगा रहे हैं. भाकपा ने कोकर स्थित उनके समाधि स्थल पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. पार्टी नेता अजय कुमार सिंह व उमेश नजीर के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola