ePaper

घर का कोठा गिरा, बाल-बाल बचे लोग

Updated at : 18 Aug 2025 8:09 PM (IST)
विज्ञापन
घर का कोठा गिरा, बाल-बाल बचे लोग

प्रखंड के बड़ाचांगड़ु गांव में रविवार की रात प्रदीप महतो का पुराना कच्चा मकान का कोठा भरभराकर गिर गया.

विज्ञापन

सिल्ली. प्रखंड के बड़ाचांगड़ु गांव में रविवार की रात प्रदीप महतो का पुराना कच्चा मकान का कोठा भरभराकर गिर गया. हादसे में घर के लोग बाल-बाल बच गये, लेकिन लाखों की संपत्ति का नुकसान हो गया. जानकारी के मुताबिक रविवार की रात को प्रदीप महतो एवं परिवार के सभी लोग खाना खा कर सो रहे थे, तभी अचानक रात लगभग एक बजे घर के दरकने की आवाज से सभी जग गये. आनन-फानन में घर से बाहर निकले. इसी बीच पूरा घर भरभरा कर गिर गया. अंजु देवी ने बताया घर में रखे अलमीरा, कपड़े, अनाज, बर्तन समेत अन्य सामान घर के मलबे में दब गये हैं. गृह स्वामी ने लगभग ढाई लाख रुपए के नुकसान का दावा किया है. घटना की जानकारी अंचलाधिकारी को देकर मुआवजे की मांग की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VISHNU GIRI

लेखक के बारे में

By VISHNU GIRI

VISHNU GIRI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola