सशिविमं पुरानी राय का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा

Published by : DINESH PANDEY Updated At : 24 Apr 2026 7:22 PM

विज्ञापन

परीक्षा में 96 परीक्षार्थी शामिल हुए थे. इनमें से 59 प्रथम, 31 द्वितीय व 6 तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण होने में सफल रहे.

विज्ञापन

खलारी. जैक बोर्ड परीक्षा में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, पुरानी राय का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा. सुहानी कुमारी 97.2 अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनी. विद्यालय की ओर से परीक्षा में 96 परीक्षार्थी शामिल हुए थे. इनमें से 59 प्रथम, 31 द्वितीय व 6 तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण होने में सफल रहे. जानकारी के अनुसार कौशल कुमार 485, माधुरी कुमारी 468, राहुल कुमार 465, अनिकेत कुमार शर्मा 460, विशाल कुमार महतो 457, शिवम कुमार पटेल 443, दीपांजलि कुमारी व प्रीति कुमारी 431 व रानी कुमारी 422 अंक प्राप्त कर टॉप टेन सूची में शामिल हुए. विषयवार, टॉपर सुहानी कुमारी को हिंदी में 95, गणित में 100, सामान्य विज्ञान में 98, संस्कृत में 99, कौशल कुमार को अंग्रेजी में 98, गणित में 100, विज्ञान में 96, सामान्य विज्ञान में 98 व सचित कुमार महतो को नागपुरी में सर्वाधिक 97 अंक प्राप्त हुए हैं. प्रधानाध्यापक गणेश कुमार महतो ने उक्त सफलता पर परीक्षार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

विज्ञापन
DINESH PANDEY

लेखक के बारे में

By DINESH PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola