मंगलवार को कुल सैंपल 680 लिये गये, 445 निगेटिव

रांची : स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड 19 पर देर रात नौ बजे रिपोर्ट जारी की गयी. रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को कुल 680 सैंपल राज्यभर में लिये गये. इसमें 445 सैंपल निगेटिव आये हैं. इसमें रिम्स का भी 369 सैंपल शामिल है. शेष सैंपल की जांच चल रही है. रिपोर्ट के अनुसार अबतक कुल 6188 […]
रांची : स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड 19 पर देर रात नौ बजे रिपोर्ट जारी की गयी. रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को कुल 680 सैंपल राज्यभर में लिये गये. इसमें 445 सैंपल निगेटिव आये हैं. इसमें रिम्स का भी 369 सैंपल शामिल है. शेष सैंपल की जांच चल रही है. रिपोर्ट के अनुसार अबतक कुल 6188 सैंपल की जांच की गयी है. जिसमें 4700 सैंपल निगेटिव आये हैं. 45 कोरोना संक्रमित मिले हैं. चार संक्रमित ठीक हो गये हैं. राज्य में चार जगहों पर कोरोना की जांच हो रही है. हालांकि रिपोर्ट अपडेट नहीं किया गया है. इसमें मौत का आंकड़ा अभी दो ही बताया जा रहा है. जबकि मंगलवार को एक महिला की मौत रिम्स में हो गयी थी. हालांकि शाम में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आयी थी. विभाग के एक पदाधिकारी ने बताया कि संभवत: इसी वजह से उनकी मौत को कोरोना से मौत नहीं माना गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










