Ranchi News : मांडर पल्ली में मना संत जोन मेरी वियान्नी का पर्व

Updated:
विज्ञापन
Ranchi News : मांडर पल्ली में मना संत जोन मेरी वियान्नी का पर्व

रांची महाधर्मप्रांत के मांडर पल्ली में रविवार को पुरोहितों के संरक्षक संत जोन मेरी वियान्नी का पर्व मनाया गया.

विज्ञापन

रांची. रांची महाधर्मप्रांत के मांडर पल्ली में रविवार को पुरोहितों के संरक्षक संत जोन मेरी वियान्नी का पर्व मनाया गया. आर्चबिशप विंसेंट आईंद मिस्सा बलिदान अर्पित किये. मांडर पेरिश में हुए समारोह के दौरान माता मरियम के ग्रोटो का उदघाटन भी हुआ. नये पल्ली पुरोहित फादर बिपिन कंडुलना का पल्ली पुरोहित के रूप में प्रतिष्ठापित किये गये. आर्चबिशप ने फादर बिपिन कंडुलना को गिरजाघर की चाबी, बैंगनी पट्ट, बपतिस्मा पंजीकरण, संदूक की चाबी देकर पल्ली की जिम्मेदारी सौंपी. उन्होंने अपने उपदेश में कहा कि हमें सिर्फ अपने स्वार्थ के बारे में नहीं बल्कि सभी की भलाई करते हुए जीवन जीना है. कार्यक्रम में मांडर के सहायक पल्ली पुरोहित व संत जेवियर विद्यालय के प्रधानाध्यापक फादर जोन शैलेंद्र टोप्पो, फादर सुधीर केरकेट्टा, फादर चोन्हास तिग्गा, आर्चबिशप के सचिव फादर असीम मिंज उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Munna Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Munna Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola