भोक्ताओं ने बरसाये आशीष के फूल
Author Jitendra rana
Updated:
विज्ञापन

हफुआ गांव के शिव मंदिर प्रांगण में गुरुवार रात शिव मंडा पूजा का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, पिपरवार.
हफुआ गांव के शिव मंदिर प्रांगण में गुरुवार रात शिव मंडा पूजा का आयोजन किया गया. बड़कागांव विधायक रौशनलाल चौधरी बतौर मुख्य अतिथि फीता काट कर मंडा मेला का शुभारंभ किया. इस अवसर पर रात्रि आठ बजे पहान के नेतृत्व में फूलखुंदी अनुष्ठान हुआ. निर्जला उपवास रख कर भोक्ता परंपरा के अनुसार खाली पैर दहकते अंगारों पर चले. कई भोगता अपने बच्चों को गोद में लेकर अंगारों पर चलती दिखीं. इससे पूर्व भोक्ताओं ने लोटन अनुष्ठान किया. वहीं, शुक्रवार सुबह बनस झूलन का आयोजन हुआ. इसमें भोक्ताओं ने श्रद्धालुओं पर आशीष के फूल बरसाये. मंडा पूजा समिति द्वारा मेला में आये ग्रामीणों के मनोरंजन के लिए रात्रि में मस्ताना म्यूजिकल ग्रुप नागपुरी ऑरकेस्ट्रा का आयोजन किया गया. इसमें कलाकारों ने नागपुरी गीतों से रात भर लोगों का मनोरंजन किया. आयोजन को सफल बनाने में मणिलाल महतो, चिंतामन महतो, गणेश महतो, राजेश महतो, संगीता देवी, अंगद कुमार महतो, सुनीता देवी, इना कुमारी, ललीता कुमारी, देवनाथ महतो, रामप्रसाद महतो, जगदीश महतो, सत्येंद्र शर्मा, उपेंद्र महतो, जीतेश्वर महतो, मुकेश महतो व अन्य ने सक्रिय भूमिका निभायी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










