आवास से ऊंची बना दी कॉलोनी की सड़क, जमा बारिश का पानी
Published by : JITENDRA RANA Updated At : 06 Apr 2026 7:47 PM
असैनिक विभाग के एक संवेदक की मनमानी की वजह से हल्की बारिश ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी है.
पिपरवार. असैनिक विभाग के एक संवेदक की मनमानी की वजह से हल्की बारिश ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी है. अशोक विहार कॉलोनी में सड़क आवासों से ऊंचा बना दिया गया है. ऊपर से पानी निकासी के मार्ग को कंक्रीट डाल कर अवरूद्ध कर दिया गया है. नतीजा बारिश का पानी लोगों के घरों के सामने जमा हो रहा है. कुछ लोगों का तो घरों में भी पानी घुस जा रहा है. इसकी शिकायत मिलने पर एसओसी कुंदन कुमार ने कॉलोनी का निरीक्षण किया. शिकायत सही पाये जाने पर उन्होंने संवेदक को फटकार लगायी. बावजूद संवेदक ने एक नेता के प्रभाव में आ कर उनके निर्देशों को भी नजर अंदाज कर दिया. इस संबंध में एसओसी कुंदन कुमार ने बताया कि संवेदक को पानी निकासी का मार्ग में डाले गये कंक्रीट को हटाने का निर्देश दिया गया है. यदि संवेदक विभाग के निर्देशों के अनुसार काम नहीं करता है, तो उसका पेमेंट नहीं किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










