कोरोना से जंग : बाहर के प्रदेशों में फंसे झारखंडवासियों के लगातार संपर्क में है जिला प्रशासन

Author : Shaurya Punj Published by : Prabhat Khabar Updated At : 29 Mar 2020 1:16 AM

विज्ञापन

मुख्य सचिव ने कहा कि बाहर के प्रदेशों में फंसे झारखंडवासियों के लगातार संपर्क में जिला प्रशासन है. उन्हें स्थानीय प्रशासन से संपर्क कर खाने-पीने और रहने की व्यवस्था करायी जा रही है.

विज्ञापन

रांची : मुख्य सचिव ने कहा कि बाहर के प्रदेशों में फंसे झारखंडवासियों के लगातार संपर्क में जिला प्रशासन है. उन्हें स्थानीय प्रशासन से संपर्क कर खाने-पीने और रहने की व्यवस्था करायी जा रही है. उन्होंने राज्य के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे भी झारखंड में फंसे बाहर के प्रदेशों के लोगों की हर सुविधा दें.

गुजरात के 74 स्थानों पर तीन हजार से ज्यादा, केरल के 145 स्थानों पर 2944 लोग तथा आंध्र प्रदेश के 32 स्थानों पर 532 लोग फंसे हैं. तमिलनाडु में 2250 लोग हैं. उनमें से 600 लोग वेल्लोर में परिजनों के इलाज के लिए जाने के दौरान वहां रुके हैं. पश्चिम बंगाल में 28 स्थानों पर 550 लोग, मध्यप्रदेश में 138 लोग, छत्तीसगढ़ में 300 स्थानों पर 1500 लोग, दिल्ली में लगभग 1500, महाराष्ट्र में 740 लोग, पंजाब में 74 स्थानों पर 479 लोग सहित उत्तर प्रदेश में भी बड़ी संख्या में झारखंडवासी हैं.

लॉकडाउन के दौरान वेजफेड के माध्यम से सरकारी दर पर फलों-सब्जियों की होगी बिक्री : मुख्यमंत्री

रांची : लॉकडाउन के दौरान सरकारी दर पर फलों और सब्जियों की बिक्री वेजफेड के माध्यम से की जायेगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कृषि पशुपालन और सहकारिता मंत्री बादल की बैठक में यह फैसला लिया गया. बैठक के दौरान कृषि मंत्री ने मुख्यमंत्री को लॉकडाउन की वजह से विभिन्न राज्यों में फंसे लगभग 3700 लोगों की विस्तृत सूची सौंपी. उन्होंने कहा कि अब इन लोगों को भोजन समेत अन्य जरूरी सामान नहीं पहुंच पा रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन होने की वजह से इन्हें वापस लाने में काफी दिक्कतें हैं.

उन्हें सभी जरूरी और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार उन राज्यों की सरकारों के साथ लगातार संपर्क बनाये हुए है. सरकार इसके लिए वरीय अधिकारियों की जवाबदेही और जिम्मेदारी तय कर दी है. उन्हें निर्देश दिया गया है कि वे बाहर फंसे लोगों की मिली सूचनाओं पर उन्हें त्वरित रूप से राहत देने के लिए सभी जरूरी कदम उठायें. सीएम ने कहा कि लोगों को लॉकडाउन की वजह से समस्या नहीं हो, इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है और खुद इसकी मॉनिटरिंग भी कर रहा हूं.

कृषि मंत्री ने लॉकडाउन की वजह से राज्य में पशु चारा की घोर किल्लत से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए कहा कि पशु चारा नहीं होने से पशुओं की जान पर आफत आ गयी है. अतः पशु चारा की उपलब्धता सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक कदम उठाया जाये. सीएम ने कहा कि इस मामले को लेकर बहुत जल्द अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक करेंगे. बैठक में दुग्ध उत्पादकों से दूध की खरीदारी की व्यवस्था पर भी विस्तृत चर्चा हुई . मुख्यमंत्री ने कहा कि दुग्ध उत्पादकों को किसी तरह का नुकसान नहीं हो और ना ही दूध की बर्बादी हो, इस दिशा में सरकार गंभीर है.

कोरोना वायरस से निपटने को लेकर हुए विचार-विमर्श में सीएम ने बताया कि सभी सरकारी अस्पतालों के साथ वेंटीलेशन की सुविधा वाले निजी अस्पतालों में इलाज की व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये हैं. साथ ही सभी अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड में सारी तैयारियां पूरी कर लेने की भी निर्देश अधिकारियों को दिये गये हैं .

पुणे में फंसे एक युवक को दुमका लाने के लिए सरकार व्यवस्था करेगी : कृषि मंत्री ने मुख्यमंत्री को बताया कि दुमका का एक युवक पुणे में फंसा हुआ है. उसकी मां का देहांत हो चुका है , लेकिन लॉकडाउन होने की वजह से वह वापस नहीं आ पा रहा है. मुख्यमंत्री है कहा कि युवक को पुणे से दुमका वापस लाने के लिए राज्य सरकार की ओर से व्यवस्था की जायेगी.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola