ePaper

Ranchi news एनआइए व एटीएस में अपराधी अमन साहू का केस हो सकता है समाप्त

Updated at : 23 Jun 2025 6:15 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi news एनआइए व एटीएस में अपराधी अमन साहू का केस हो सकता है समाप्त

अमन साहू ने छत्तीसगढ़ जेल से रांची लाने के दौरान पुलिस पर किया था हमला

विज्ञापन

: अमन साहू ने छत्तीसगढ़ जेल से रांची लाने के दौरान पुलिस पर किया था हमला वरीय संवाददाता, रांची एनआइए व एटीएस के केस आइओ ने अपराधी अमन साहू का केस समाप्त करने के लिए विशेष कोर्ट में लोक अभियोजक के माध्यम से आवेदन दिया है. उसमें कहा गया गया है कि अमन साहू का एनआइए का केस नंबर आरसी-04/2021 तथा एटीएस थाना केस नंबर-01/2021 को समाप्त कर दिया जाये.आवेदन देने के बाद कोर्ट मामले में शीघ्र आदेश जारी करेगा. गौरतलब है कि अपराधी अमन साहू ने छत्तीसगढ़ जेल से रांची लाने के दौरान पुलिस पर हमला किया था, पुलिस मुठभेड़ में वह घायल हो गया था और बाद में उसकी मौत हो गयी थी. इन सारी बातों का जिक्र विशेष कोर्ट में दिये गये आवेदन किया गया है. जानकारी के अनुसार, 11 मार्च 2025 को पुलिस अमन साहू को छत्तीसगढ़ से रांची अदालत में पेशी के लिए ला रही थी. इसी दौरान पलामू जिला अंतर्गत चैनपुर थाना क्षेत्र के अंधारी धोढ़ा के पास पुलिस वाहन पर हमला हुआ. हमले के दौरान अमन साहू ने पुलिसकर्मी का हथियार छीन लिया और फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में वह घायल हुआ और बाद में उसकी मौत हो गयी. इस घटना को लेकर चैनपुर थाना में कांड संख्या 40/2025 दर्ज किया गया. न्यायालय के समक्ष प्राथमिकी की कॉपी, पंचनामा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी, जिनकी समीक्षा के बाद ही आगे निर्णय लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola