ePaper

निकाय चुनाव : थमा प्रचार का शोर, आज डोर-टू-डोर

Updated at : 22 Feb 2026 12:51 AM (IST)
विज्ञापन
निकाय चुनाव : थमा प्रचार का शोर, आज डोर-टू-डोर

राज्य में नगर निकाय चुनाव के प्रचार का शोर 21 फरवरी, शनिवार की शाम पांच बजे थम गया.

विज्ञापन

रांची. राज्य में नगर निकाय चुनाव के प्रचार का शोर 21 फरवरी, शनिवार की शाम पांच बजे थम गया. इसके साथ ही प्रत्याशियों द्वारा लाउडस्पीकर के इस्तेमाल के साथ जनसभाओं व रैलियों पर रोक लग गयी है. अब प्रत्याशी केवल डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर सकेंगे. सोमवार 23 फरवरी को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान कराया जायेगा. मतगणना 27 फरवरी को होगी.

कुल 48 शहरी निकायों में चुनाव हो रहा

राज्य के कुल 48 शहरी निकायों में चुनाव हो रहा है. इनमें 9 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायत शामिल हैं. मेयर और अध्यक्ष के 48 पदों के साथ-साथ वार्ड पार्षदों के कुल 1087 पदों के लिए चुनाव हो रहा है. इसमें से मेयर व अध्यक्ष के 48 पदों के साथ वार्ड पार्षदों के कुल 1043 पदों के लिए वोट डाले जायेंगे. इनमें से 41 वार्ड पार्षद निर्विरोध चुने जा चुके हैं, जबकि तीन वार्डों में किसी ने नामांकन नहीं किया. निकायों में मेयर और अध्यक्ष पद के लिए कुल 562 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. वार्ड पार्षद पद के लिए 5569 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है. पार्षद पद के लिए 2148 महिला प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि मेयर और अध्यक्ष पद के लिए 188 महिलाएं चुनाव लड़ रही हैं.

विज्ञापन
PRABHAT GOPAL JHA

लेखक के बारे में

By PRABHAT GOPAL JHA

PRABHAT GOPAL JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola