Ranchi news : दिव्य लोक जैसी भव्यता में सजेगा कचहरी रोड का पंडाल

Published by : PUJA KUMARI Updated At : 15 Sep 2025 7:55 PM

विज्ञापन

कचहरी रोड स्थित बिहार क्लब दुर्गा पूजा समिति ने इस वर्ष विशेष तैयारी शुरू कर दी है. इस बार का पूजा पंडाल दिव्य लोक थीम पर आधारित होगा.

विज्ञापन

कचहरी रोड स्थित बिहार क्लब दुर्गा पूजा समिति. 10 लाख की लाइटिंग आकर्षण का केंद्र

रांची. कचहरी रोड स्थित बिहार क्लब दुर्गा पूजा समिति ने इस वर्ष विशेष तैयारी शुरू कर दी है. इस बार का पूजा पंडाल दिव्य लोक थीम पर आधारित होगा. पंडाल में नीला आकाश, चमकता चंद्रमा, उड़ते पंछी और अद्भुत नक्काशी देखने को मिलेगी. समिति का कहना है कि पंडाल में प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं को स्वर्ग लोक जैसी अनुभूति होगी. समिति के अध्यक्ष डॉ अजित सहाय और कार्यकारी अध्यक्ष राजन वर्मा ने बताया कि इस बार श्रद्धालुओं को कल्पना लोक का अनुभव कराने की तैयारी है. पंडाल निर्माण पर लगभग 25 लाख रुपये और विशेष विद्युत सज्जा पर करीब 10 लाख रुपये खर्च किये जा रहे हैं. पूरे आयोजन पर लगभग 40 लाख रुपये की लागत आने का अनुमान है. इस बार विद्युत सज्जा खास रहने वाली है. मशरूम, गणेश, गैजेट, कृष्णा लाइट सहित अन्य रोशनी पंडाल को भव्य रूप देंगी. इस वर्ष समिति का 97वां वर्ष है, जिसे लेकर तैयारी जोर-शोर से चल रही है.

श्रद्धालुओं के लिए होगा खास

पंडाल निर्माता : विश्वकर्मा डेकोरेटर, पश्चिम बंगाल

पंडाल की लागत : 25 लाख रुपये

मूर्तिकार : बालेश्वर दास, कोलकाता

प्रतिमा की लागत : दो लाख रुपये

लाइट सज्जा : रंजन इलेक्ट्रिक, चंदननगर, पश्चिम बंगाल

समिति के सदस्यों के नाम : अध्यक्ष डॉ अजित कुमार सहाय, कार्यकारी अध्यक्ष राजन वर्मा, वरीय उपाध्यक्ष दिनेश साहू, अमरनाथ साहू, संजय कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष अभिषेक सहाय, राहुल गौतम, रोहित कुमार सिंह, अभिनव अंकु, आयुष सिन्हा, राणा रणधीर, मंत्री संजय सिन्हा गोपाल, सह मंत्री लखपति साहू, विकास तिवारी, कोषाध्यक्ष विक्रांत सिन्हा सहित कई सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PUJA KUMARI

लेखक के बारे में

By PUJA KUMARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन