शव को थाना गेट पर रखकर आक्रोशितों ने किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
शव को थाना गेट पर रखकर आक्रोशितों ने किया प्रदर्शन

हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बुढ़मू.

बुढ़मू निवासी अफजल अंसारी के मौत मामले में उमेडंडा निवासी संजय साहू की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को समुदाय विशेष के लोगों ने थाना के समीप सड़क जाम कर दी. शव को थाना गेट के सामने रखकर पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की. उन्होंने थाना परिसर में पथराव भी किया. सूचना मिलते ही ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल बुढ़मू पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. कहा कि किसी भी परिस्थिति में कोई निर्दोष पर कार्रवाई नहीं की जायेगी. थाना परिसर में पथराव करनेवाले शरारती तत्वों को चिह्नित कर निश्चित रूप से कार्रवाई की जायेगी. कहा कि पूरे घटनाक्रम पर गंभीरता से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई करने की बात कही. मौके पर बेड़ो के डीएसपी अशोक राम, मांडर इंस्पेक्टर शशिभूषण चौधरी, सीओ सच्चिदानंद वर्मा, बीडीओ धीरज कुमार, खलारी थाना प्रभारी बी बाखला, ठाकुरगांव थाना प्रभारी विनीत कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे. बुढ़मू थाना प्रभारी रितेश कुमार ने बताया की मामले को लेकर किसी भी परिस्थिति में क्षेत्र की शांति भंग नहीं होने दी जायेगी. वहीं दूसरी ओर प्रखंड अंजुमन कमेटी के सदर शमीम बड़ेहार ने थाना में आवेदन दिया है. जिसमें उन्होंने बुढ़मू निवासी मुस्ताक अंसारी पिता महमूद अंसारी पर लोगों को भड़काने व थाना गेट के पास शव को रखकर जाम कराने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि उनपर भी जान से मारने की नीयत से हमला किया गया. मामले में पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है.

हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kalicharan Sahu

लेखक के बारे में

By Kalicharan Sahu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola