टेंडर घोटाला के आरोपी इंजीनियर अशोक गुप्ता ने किया सरेंडर, कोर्ट से मिली जमानत

टेंडर घोटाला के आरोपी इंजीनियर अशोक गुप्ता ने किया सरेंडर सांकेतिक तस्वीर (Image- Canva)
Ranchi News: ग्रामीण विकास विभाग के टेंडर घोटाला मामले में आरोपी इंजीनियर अशोक कुमार गुप्ता ने सोमवार को सरेंडर कर दिया. सरेंडर के बाद अदालत ने उन्हें एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
रांची से प्रणव की रिपोर्ट
Ranchi News: रांची स्थित पीएमलए की विशेष अदालत में ग्रामीण विकास विभाग के टेंडर घोटाला मामले के आरोपी इंजीनियर अशोक कुमार गुप्ता ने सोमवार को सरेंडर किया. सरेंडर के बाद अदालत ने उन्हें जमानत दे दी. कोर्ट ने एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत देते हुए पासपोर्ट जमा करने और अदालत की अनुमति के बिना देश से बाहर नहीं जाने की शर्त लगाई है.
जांच का दायरा लगातार बढ़ रहा
अशोक कुमार गुप्ता का सरेंडर इस बहुचर्चित टेंडर घोटाला मामले में अहम माना जा रहा है. मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय की ओर से की जा रही है और एजेंसी लगातार कार्रवाई तेज कर रही है. हाल ही में ईडी ने प्रमोद कुमार समेत 14 अन्य आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दाखिल किया है. इससे मामले में जांच का दायरा और बढ़ गया है.
मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से जांच
बताया जाता है कि ग्रामीण विकास विभाग के टेंडर आवंटन में अनियमितता, मिलीभगत और वित्तीय गड़बड़ी के आरोपों को लेकर ईडी मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से जांच कर रही है. इसी कड़ी में कई आरोपियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच और संपत्तियों के ब्योरे खंगाले जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें: साहिबगंज: तीनपहाड़ की सब्जी मंडी में लगी आग, दर्जनों दुकान जल कर राख
यह भी पढ़ें: संकट में रांची का HEC: वेतन बकाया और नए वर्क ऑर्डर न मिलने से बिगड़े हालात, बड़े अधिकारियों ने भी छोड़ा साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




