ePaper

शैक्षणिक प्रदर्शन, अनुशासन और सामुदायिक भागीदारी पर चर्चा

Updated at : 22 Dec 2025 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
शैक्षणिक प्रदर्शन, अनुशासन और सामुदायिक भागीदारी पर चर्चा

सिल्ली के प्रोजेक्ट गर्ल्स हाईस्कूल में सोमवार को शिक्षक अभिभावक विशेष बैठक हुई.

विज्ञापन

सिल्ली. सिल्ली के प्रोजेक्ट गर्ल्स हाईस्कूल में सोमवार को शिक्षक अभिभावक विशेष बैठक हुई. बैठक में सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी रांची सतीश कुमार मिश्रा, प्रखंड प्रमुख जितेन्द्र बड़ाइक, मुखिया सीमा कुमारी गोंझु, सीआरपी रुबी देव, विध्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं अभिभावक शामिल हुए. विद्यालय की प्राचार्या विनीता कुमारी ने स्वागत किया. बैठक में शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधन ने छात्राओं के सर्वांगीण विकास, शैक्षणिक प्रदर्शन, अनुशासन और सामुदायिक भागीदारी पर चर्चा की गयी. विद्यालय में बेहतर उपस्थिति वाले एवं मासिक रेल परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. सर्वश्रेष्ठ अभिभावकों विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया. सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी ने शिक्षा में समुदाय और अभिभावकों की भागीदारी को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। उन्होंने कि इस तरह की बैठक छात्राओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जहाँ अभिभावक और शिक्षक मिलकर छात्राओं के विकास में सहयोग करेंगे. बैठक को प्रखंड प्रमुख जितेन्द्र बड़ाइक एवं मुख्य सीमा कुमारी गोंझु ने भी सम्बोधित किया. इससे पूर्व छात्राओं ने सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुती कर उपस्थित सभी का मन मोह लिया. संचालन सुनील कुमार महतो ने किया. मौके पर शिक्षिका ममता बुकरू, लक्ष्मी प्रिया, शिक्षक बबलू महतो, संदीप कुमार, विद्यालय प्रबंधन समिति के आशा देव, बिनीता कुमारी, बेबी देवी, संध्या देवी, रेखा देवी, रेवा देवी, राखी देवी, मंजूर आलम,साबिर अंसारी, दीपक कुमार रजक, रविंद्र नाथ महतो, दिगंबर मुंडा, आनंद कुमार महतो समेत अभिभावक गण उपस्थित थे.

सिल्ली के प्रोजेक्ट गर्ल्स हाईस्कूल में शिक्षक-अभिभावक बैठक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VISHNU GIRI

लेखक के बारे में

By VISHNU GIRI

VISHNU GIRI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola