Train Timing Change: सूरत-मालदा एक्सप्रेस का बदला प्रस्थान समय, अब रात 10:20 बजे खुलेगी ट्रेन

Updated:
विज्ञापन

प्रस्थान समय में किया गया बदलाव ( फोटो- AI जनरेडेट )

ट्रेन संख्या 13426 सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है. लिंक रेक के विलंब से चलने के कारण, यह ट्रेन अब 17 अगस्त को रात 10:20 बजे रवाना होगी. यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन की अद्यतन स्थिति अवश्य जांच लें.

विज्ञापन

राजेश कुमार झा की रिपोर्ट

रांचीः लिंक रेक के विलंब से चलने के कारण ट्रेन संख्या 13426 सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है. रेलवे के अनुसार 17 अगस्त 2026 को यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब आठ घंटे देर से रवाना होगी.

अब रात 10:20 बजे रवाना होगी ट्रेन

सूरत से मालदा टाउन जाने वाली यह एक्सप्रेस ट्रेन पहले निर्धारित समय के अनुसार दोपहर 2:20 बजे सूरत स्टेशन से रवाना होने वाली थी. लेकिन लिंक रेक के विलंब से पहुंचने के कारण ट्रेन के परिचालन समय में बदलाव करना पड़ा है. अब यह ट्रेन 17 अगस्त को रात 10:20 बजे सूरत से प्रस्थान करेगी.

यात्रियों को सलाह

प्रस्थान समय में बदलाव के कारण यात्रियों को स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन की अद्यतन स्थिति और संशोधित समय की जानकारी जरूर जांच लेने की सलाह दी गई है. इससे यात्रियों को अनावश्यक परेशानी से बचने में मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें- कोल इंडिया में E-7 से E-8 ग्रेड में 100 अधिकारियों को पदोन्नति की सिफारिश


विज्ञापन
अर्चना कुजूर

लेखक के बारे में

By अर्चना कुजूर

अर्चना कुजूर एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वह झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य की प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. अर्चना ने वर्ष 2016 में क्राफ्ट फिल्म स्कूल, रोहिणी (नई दिल्ली) से टीवी जर्नलिज्म एंड न्यूज रीडिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा किया. इसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित नेशनल वॉयस न्यूज और इंडिया वॉयस न्यूज चैनल (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) में इंटर्नशिप करने के साथ-साथ व्यावहारिक पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया.

झारखंड लौटने के बाद उन्होंने कशिश न्यूज चैनल में लगभग डेढ़ वर्ष तक आउटपुट विभाग में कॉपी राइटर के रूप में कार्य किया. इसके बाद रांची एक्सप्रेस में एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग की और प्रिंट पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया. वर्ष 2022 से उन्होंने न्यूज11 भारत और नक्षत्र न्यूज चैनल में लगभग दो-दो वर्षों तक डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए राज्य की राजनीति, शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, योजनाओं और समसामयिक विषयों पर हजारों समाचार और विशेष लेख लिखें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola