कोल इंडिया में E-7 से E-8 ग्रेड में 100 अधिकारियों को पदोन्नति की सिफारिश

Updated:
विज्ञापन

100 अधिकारियों को पदोन्नति सिफारिश (फोटो- AI जनरेडेट)

कोल इंडिया लिमिटेड ने माइनिंग अनुशासन में इ-7 से इ-8 ग्रेड में 100 अधिकारियों की पदोन्नति की सिफारिश की है. पूरी सूची और विवरण यहाँ देखें.

विज्ञापन

मनोज सिंह की रिपोर्ट

रांचीः कोल इंडिया लिमिटेड ने माइनिंग (प्रथम श्रेणी) अनुशासन में ई-7 से ई-8 ग्रेड में प्रमोशन के लिए 100 अधिकारियों की सिफारिश की है. कंपनी की तरफ से जारी इन अधिकारियों का चयन 10 जून से 16 अगस्त 2026 के बीच हुए इंटरव्यू के आधार पर किया गया है.

प्रमोशन की सूची में कोल इंडिया की अलग-अलग कंपनियों के अधिकारी शामिल हैं. सबसे ज्यादा 23 अधिकारी वेस्टर्न कोलफील्ड्स से हैं. इसके बाद साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स के 22, सेंट्रल कोलफील्ड्स के 13, नॉर्दर्न कोलफील्ड्स और ईस्टर्न कोलफील्ड्स के 10-10, महानदी कोलफील्ड्स के 9 और भारत कोकिंग कोल के 8 अधिकारी शामिल हैं. इसके अलावा सीएमपीडीआई के 3 और कोल इंडिया के 2 अधिकारियों के नाम भी सूची में हैं.

ये भी पढ़ें- Train Timing Change: सूरत-मालदा एक्सप्रेस का बदला प्रस्थान समय, अब रात 10:20 बजे खुलेगी ट्रेन

कोल इंडिया ने कहा है कि जरूरी मंजूरी और क्लियरेंस मिलने के बाद प्रमोशन के आदेश जारी किए जाएंगे. प्रमोशन आदेश जारी होने की तारीख से प्रभावी होगा. अधिकारियों की नई पोस्टिंग की जगह भी उसी आदेश में बताई जाएगी. निर्धारित समय सीमा के भीतर नए पद पर योगदान नहीं करने की स्थिति में पदोन्नति आदेश स्वतः निरस्त माना जाएगा.

नीचे देखें जारी सूची में अधिकारियों के नाम


Image


Image


Image


विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola